कुरुक्षेत्र 6 मार्च: जिला निवार्चन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय का मतदाता प्रचार रथ अबतक जिले के 200 से ज्यादा गांव में लोगों को चुनावों, ईवीएम मशीन,वीवीपैट और टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में जागरूक कर चुका है।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि मतदाता प्रचार रथ ने बुधवार को लाडवा, समालखा, बहलोलपुर,बण और हलालपुर में लोगों को लोक सभा आमचुनाव 2019, वीवीपैट और ईवीएम मशीनों का किस प्रकार मतदाता प्रयोग करेंगे विस्तार से बताया। इसके साथ ही टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में विस्तार से बताया कि कोई भी मतदाता अपने वोट से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी टोल फ्री नम्बर 1950 पर डायल करके हासिल कर सकता है। इस नम्बर के शुरू होने से मतदातों को अपने बूथ, वोट नम्बर और तमाम जानकारियां फोन से ही मिल सकती है। इस लिए अब मतदाताओं को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता प्रचार रथ जिले के सभी गांवों में पहुंचेगा।
Post Now India Post Now India
