Breaking News
Home / Uncategorized / मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार लापरवाही नहीं होगी सहन: अनिश

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार लापरवाही नहीं होगी सहन: अनिश

कुरुक्षेत्र 27 दिसम्बर –  अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। पुनरीक्षण से सम्बन्धित सभी कार्य अधिकारी समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। सभी बीएलओ 1 जनवरी 2019 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर 15 जनवरी तक पात्र लोगों का नाम मतदाता सूचि में शामिल करना सुनिश्चित करे। इस मामले में रतिभर भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
वे वीरवार को पंचायत भवन के सभागार में मतदाता सूची को पुनरीक्षण सम्बंधी कार्य को लेकर लाडवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ व चुनाव अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण करने के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि एक जनवरी 2019 को क्वालिफाईंग तिथि मानकर 15 जनवरी तक उन सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करें, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मई और जून 2018 में सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करवाया गया था, जिसमें अपंजीकृत पात्र व्यक्तियों तथा 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष के होने वाले भावी मतदाताओं की सूचना एकत्रित की गई थी।
उन्होंने कहा कि इस सर्वे के अनुसार 1221 भावी मतदाताओं का डाटा एकत्रित किया गया तथा सर्वे के दौरान व पुनरीक्षण अवधि के दौरान कुल 6474 अपंजकृत मतदाता तथा 718 भावी मतदाताओं के फार्म नम्बर 6 भरवाए गए है, अभी भी सर्वे अनुसार 503 भावी मतदाताओं के नाम मतदाता सूचि में शामिल नहीं हुए है। उन्होंन बीएलओ आदेश दिए कि वह अपने-अपने मतदान केन्द्र से सम्बन्धित शेष बचे मृतक, दोहरी वोट व स्थान छोडक़र गए मतदाताओं के नाम हटाने बारे फार्म नम्बर 7 भरवाना सुनिश्चित करे। यह सभी कार्य 25 जनवरी 2019 तक पूरा करना सुनिश्चित करे। इसके अलावा सभी मतदान केन्द्र स्तर अधिकारी इस बारे एक प्रमाण पत्र भी 25 जनवरी 2019 तक अपने सुपरवाईजर के माध्यम से सौंपना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया है। वहां पर नियुक्त बीएलओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उस विद्यालय में छात्रों को दूसरे व चौथे शनिवार को मतदान के बारे में मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियां करवान सुनिश्चित करे। इस मौके पर बीडीपीओ थानेसर विकास चौधरी, चुनाव कानूनगो सुभाष सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *