Breaking News
Home / Uncategorized / मयंक जोगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव नियुक्त

मयंक जोगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव नियुक्त

करनाल, 3 मार्च  : कांग्रेस के प्रदेश्री अध्यक्ष डा.अशोक तंवर की मंजूरी के बाद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (आईटी विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज खरबंदा ने हरियाणा आईटी व सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। लिस्ट के अनुसार मयंक जोगी दुबारा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए है। मयंक जोगी को प्रदेश सचिव नयुक्त करने पर सभी कांग्रसियों में खुशी की लहर है।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव मयंक जोगी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर व आईटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज खरबंदा ने उन पर दोबारा जो विश्वास जताया है, वे उनकी उम्मीदों पे खरे उतरेंगे और प्रदेश की खट्टर सरकार व मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाएंगे।   जोगी ने कहा कि आज किसान मजदूर आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। देश का युवा रोजगार के लिए धक्के खा रहा है। बीजेपी ने जो वादे 2014 के चुनाव में किये थे, उनमें से कोई भी जन विकास का वादा पूरा नहीं किया। इसके लिए हम जल्द ही बीजेपी को घेरेंगे और प्रदेश व देश की जनता बीजेपी को उखाड़ फेकेंगी तरावड़ी के गुप्ता गारमेन्ट के मालिक अंकुश गुप्ता ने बताया कि बीजेपी अपना जनाधार खो रही है। बीजेपी की गलत व जन विरोधी नीतियों ने कारण प्रदेश की युवा कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहे है। प्रदेश अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सहोता, वीरेंद्र बंसल, बिल्लू शर्मा, राजकुमार दयानगर, सूरज सिंघड़ा ने मयंक जोगी को दुबारा प्रदेश सचिव बनाने पे प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार जताया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *