करनाल 13 जनवरी , महर्षि कश्यप युवा एकता मंच रजि 1286 की मीटिंग प्रधान मैनपाल कश्यप की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में कई सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से युवाओं में फैल रही नशे की वृत्ति, शिक्षा के गिरते स्तर और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों से लड़ने के लिए मंच द्वारा ग्रामीण स्तर पर जागरूकता कमेटियां बनाने का फैसला लिया गया। ताकि अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को महर्षि कश्यप युवा एकता मंच से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर मंच के संरक्षक देव कश्यप ने बताया मंच के विस्तार के लिए शीघ्र ही छात्र विंग महिला विंग और खेल प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा ताकि छात्रों और खिलाड़ियों को भी महर्षि कश्यप युवा एकता मंच से जोड़कर उनको जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर मंच के उपप्रधान मेमपाल कश्यप ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया महर्षि कश्यप युवा एकता मंच पहले भी अलग-अलग गांव में जाकर जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याण की नीतियों के बारे में जागरूक करता आ रहा है। और भविष्य में भी मंच के द्वारा जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि समाज में फैल रही कुरीतियों से लड़ा जा सके। इस अवसर पर प्रमोद कश्यप को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया और शीतल कश्यप को इन्द्री ब्लॉक की महिला विंग का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर मनोज कश्यप जींद, आशु कश्यप कुरुक्षेत्र, सुभाष कश्यप खानपुर, कृष्ण इन्द्री, रणबीर कलरी, निशा, रीता, शीतल सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India