Breaking News
Home / Uncategorized / महापुरूष किसी जाति विशेष के नही सर्व समाज के होते हैं: सुभाष चंद्र

महापुरूष किसी जाति विशेष के नही सर्व समाज के होते हैं: सुभाष चंद्र

करनाल, 23 दिसम्बर। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि महापुरूषों द्वारा समाज सुधार के क्षेत्र में किये गए कार्य सदा ही प्रेरणा देने का काम करते हैं। संत किसी समाज विशेष के नही होते वे सर्वसमाज के होते है और उनकी प्रेरणा सभी को उर्जा के साथ साथ साकारात्मक दृष्टिकोण भी देती है।
सुभाष चंद्र रविवार को नीलोखेडी के गांव बैरसाल में जगदगुरू ब्रम्हानंद आश्रम में साथियों सहित पहंचे और पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि कल जगदगुरू ब्रम्हानंद जी का जन्मदिवस है और इस उपलक्ष्य में मंदिर में पूजा अर्चना के साथ साथ श्रमदान भी किया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र ने कहा कि संतो के दिखाये मार्ग पर चलकर ही सफलता हासिल की जा सकती है और संस्कार भी हमें संत महात्माओं की दी गई प्रेरणा सक ही मिलते हैं। इसलिए हमें जीवन में गुरू को धारणा बहुत जरूरी है क्योंकि वेद शास्त्रों में भी लिखा है कि गुरू के बिना गत नही होती है। गुरू ब्रम्हानंद जी ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण के पक्षधर रहे है और समाज में महिलाओं का समानता का अधिकार, नारी शिक्षा आदि विभिन्न विषयों पर अनेक सत्संग किये है। वे हमेशा ही दिन दुखीयों की सेवा में तल्लीन रहे और अपने जीवन में अनेकों स्थानों के भ्रमण करके लोगों को एकता का संदेश देते रहे।
इस मौके पर उन्होंने श्रमदान के माध्यम से लोगों से अपने आस पास साफ सफाई रखने की भी अपील की और कहा कि भारत देश में जिस प्रकार से संत समाज ने स्वच्छता को सर्वोपरि मानते हुए अपने व समाज की स्वच्छता पर भी बल दिया है हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर उनके साथ जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य तेजिन्द्र एस. बिडलान, सुभाष त्रेहन, विशाल सामरा, सुखदेव कागड़ा, ललित कुमार,सोनू पंच, बलवान सिंह, सतबीर सिंह पंच, आशिष कुमार, जगमाल सिंह, अनिल कुमार, जसबीर सिंह, अमन अंकित, साहिल, दिव्यांश आदि भी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *