Breaking News
Home / Uncategorized / महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा मनाया गया स्तनपान दिवस

महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा मनाया गया स्तनपान दिवस

आज दिनांक 09.08.02019 को कैथल जिले में महिला एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी ब्लॉक कैथल ग्रामीण के कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीजा की अध्यक्षता में स्तनपान सम्ताह मनाया गया। जिसका सचांलन ब्लॅाक सी0डी0पी0ओं श्रीमति ओमलता बग्गाा द्वारा किया गया। जिसमें उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक से आई आगनवाडी वर्करों व सुपरावाईजरों को स्तनपान के महत्व के बारे में बताया । उन्होनें बताया कि जिले में अगस्त माह में स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है ,6 माह तक बच्चे को स्तनपान करवाना अनिवार्य है जिससें बच्चें का स्वास्थय अच्छा रहता है कामकाजी महिलाओं के दूध पिलाने के लिए समय देने के बारे में बताया गया। कामकाजी महिलाएं किस प्रकार अपना दुध स्टोर कर सकती है । बच्चे के जन्म के 1 घटें के पश्चात ही उसे दूघ पिलाना चाहिए । 6 महिने तक बच्चें को माता का दूध पिलाना अनिवार्य है तथा 6 महीने के बाद उसे हल्का आहार देना चाहिए। उन्होने आपकी बेटी हमारी बेटी स्कीम के बारें में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के लिए चलाए जा रहें पोषण अभियान के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती माताओं को अपने शरीर की देखभाल कैसे की जाती है। पेट के कीडो से बचने के लिये 12 से 24 महीने के बच्चें को एल्बेण्डाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महीने के बच्चें को एक गोली साल में दो बार आगंनवाडी केन्द्र पर दिलवायें। खाना खाने और खिलाने से पहले साबंुन से हाथ जरूर धुलवाये। उम्र अनुसार बच्चे के साथ खेलें एंव बातचीत करें। रोजाना आयरन और विटामिन युक्त नमक खायें। पौष्टिकीकृत दूध और तेज तथा आयोडिन युक्त नमक खाये। इस मौके पर, सभी ब्लॉक सी0डी0पी0ओं ओमलता बग्गा, सुपरवाईजर मीनू, अनिता,सतोंष, बीरमति, अनु, आगनवाडी वर्कर, हैल्पर,,आशा वर्कर साक्षर महिला समूह,ए0 एन0 एम0,जी0एन0 एम0 इत्यादि मौजूद रहें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *