कुरुक्षेत्र 27 दिसम्बर जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला द्वारा महिला सिपाही पद की परीक्षा का आयोजन 30 दिसम्बर 2018 को कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा 30 दिसम्बर को सुबह के सत्र में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को सुचारु रुप से चलाने के लिए परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है।
जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि परीक्षा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा का सुचारु रुप से संचालन करने के लिए के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश 30 दिसम्बर 2018 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर सांय 4 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेंगे। इस समयावधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परीधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाईल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीने भी बंद रखी जाएंगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
परीक्षा को लेकर 9 नोडल अधिकारी व 15 डयूटी मैजिस्ट्रेट किए नियुक्त
परीक्षाओं को सुचारु व नकल रहित सम्पन्न करवाने के लिए 9 नोडल अधिकारी व 15 डयूटी मैजिस्ट्रेट की डयूटी लगाई गई है। उपमंडल अधिकारी थानेसर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कुरुक्षेत्र, जिला राजस्व अधिकारी कुरुक्षेत्र, उपमंडल अधिकारी शाहबाद, उपमंडल अधिकारी पिहोवा, जिला कल्याण अधिकारी कुरुक्षेत्र, जिला नगर योजनाकार कुरुक्षेत्र, उपनिदेशक कृषि विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मत्स्य अधिकारी कुरुक्षेत्र, कार्यकारी अभियंता सिंचार्ई विभाग कुरुक्षेत्र, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद, तहसीलदार थानेसर, नायब तहसीलदार बाबैन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इस्माईलाबाद, सचिव रैडक्रास सोसायटी कुरुक्षेत्र, जिला बाल कल्याण अधिकारी कुरुक्षेत्र, खंड विकास एवं पंचायत पिपली, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी थानेसर, नायब तहसीलदार लेखा, तहसीलदार लाडवा, नायब तहसीलदार पिहोवा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिहोवा व तहसीलदार शाहबाद को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
Post Now India Post Now India