कुरुक्षेत्र, 15 अप्रैल : कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, चण्डीगढ और मां ज्वाला जी आश्रम सेवा समिति द्वारा बिहोली मोड़ लाडवा रोड़ पिपली में 19 अप्रैल को सूफी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सोमनाथ कक्कड़ एडवोकेट ने बताया कि आश्रम संचालिका माता सरोज बाला के मार्गदर्शन में यह कार्यक्र्रम शुक्रवार को रात्रि 9 बजे आरम्भ होगा। इस दौरान विख्यात सूफी गायक शमिन्द्र शम्मी (चण्डीगढ) महामाई का गुणगान करेंगे। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्र चौदस के उपलक्ष्य में करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 12 बजे माता अंजनी सेवा ट्रस्ट द्वारा हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा दिया जाएगा। इस मौके पर कार्तिक कक्कड़,नरेन्द्र कुमार, प्रेम कश्यप, रामपाल, संदीप शर्मा, नरेन्द्र सिंह, पप्पू पिपली, मुकेश शर्मा, अनिल कुमार व नवीन वर्मा मौजूद रहे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India