Breaking News
Home / Uncategorized / मां शाक म्भरी सेवक मंडल द्वारा शाकंभरी देवी जयंती उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

मां शाक म्भरी सेवक मंडल द्वारा शाकंभरी देवी जयंती उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी : मां शाक म्भरी सेवक मंडल द्वारा नरकातारी रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में सोमवार को शाकंभरी जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवनभजन-कीर्तनभक्ति प्रवचनकन्या पूजन और विशाल भंडारा आयोजित किया गया। अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली ने सभी श्रद्धालुओं सहित सर्वप्रथम कुलदेवी मां शाकंभरी देवीमां शताक्षी देवीमां भ्रांबरी देवीमां भीमा देवी और भूरा देव की मूर्तियों को शाक-सब्जियों और फलों की मालाओं से सजा कर श्रृंगार करके 56 भोग लगाए। तत्पश्चात मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र बृजवासी ने हवन करवायाजिसमें सभी भक्तों ने आहुतियां ड़ाली। गायकों ने मधुर भजन सुनाकर समां बांधा। अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शिवालिक पर्वत माला की तलहटी में मां शांकभरी देवी का सिद्ध दरबार स्थापित हैजहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच कर मां के दर्शन करते है। मां शांकभरी देवी भवन से पूर्व भक्तों को भूरा देव के दर्शन करने होते है। कहा जाता है कि भूरा देव के दर्शनों के बिना मां शांकभरी देवी यात्रा अपूर्ण मानी जाती है। पंडित रमेश चंद्र बृजवासी ने मां शांकभरी देवी का वर्णन बताते हुए कहा कि शास्त्रों के अनुसार कालांतर में जब पृथ्वी पर चारों ओर अकाल पड़ गया तो अनाज की भारी कमी हो गई। ब्रह्मा जी के मार्ग दर्शन में देवताओं और ऋषि-मुनियों ने मां जगदम्बा की स्तुती की। जिस पर मां जगदम्बा ने शांकभरी देवी का अवतार लेकर अपने शरीर से शाक-सब्जियों एवं फलों को उत्पन्न करके मनुष्यों की क्षुधा को शांत किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *