Breaking News
Home / Uncategorized / मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए कार्य करने का संकल्प लिया जाएगा

मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए कार्य करने का संकल्प लिया जाएगा

कुरुक्षेत्र | मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा 7 वें भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिशन के फतुहपुर स्थित आश्रम परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मिशन द्वारा संचालित मातृभूमि शिक्षा मंदिर एवं माँ पीताम्बरा बालिका संस्कार केन्द्र के बच्चे देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा जेल विभाग के अतिरिक्त जेल महानिरीक्षक डॉ० हरीश रंगा होंगे और अध्यक्षता पटवा कंस्ट्रकशन कंपनी के प्रबंध निदेशक ठेकेदार साहिब सिंह पटवा करेंगे। यह जानकारी देते हुए मिशन के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट सोमनाथ कक्कड ने बताया कि मातृभूमि सेवा मिशन हर प्रकार से देश एवं समाज सेवा के लिए समर्पित है। मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा इस अवसर पर डॉ० हरीश रंगा को मातृभूमि समाज गौरव सम्मान से विभूषित भी किया जाएगा। देश की आजादी के लिए भारत के अनेक शूरवीरों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी। 26 जनवरी 195 को भारत देश संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में घोषित हुआ अर्थात भारत एक प्रजातांत्रिक गणतंत्र देश बना था। इसी दिन भारत का संविधान पारित हुआ था। गणतंत्र दिवस हमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हर एक संघर्ष के बारे में बताता है। भारत आज भारत पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से अपनी प्रतिष्ठता बना रहा है। समारोह में उपस्थित सभी लोग देश के वीर शहीदों की स्मृति में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए कार्य करने का संकल्प लेंगे। समारोह में अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *