कैथल, 30 जुलाई: अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि मानवता के लिए सड़क सुरक्षा बहुत जरूरी है। सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यापक उपाय करके हम होने वाली दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं, जिससे जानमाल की हानि होने से बचा जा सकता है। सड़क सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर, राज्य स्तर पर तथा राष्टï्रीय स्तर पर समय-समय पर समीक्षा बैठकों का आयोजन करके भविष्य में सड़क सुरक्षा के लिए किए जाने वाले कार्यों की रूप रेखा बनाई जाती है। सड़क सुरक्षा से संबंधित जिला के सभी विभागाध्यक्ष पूरी जिम्मेदारी व निष्ठïा से कार्य करें, ताकि जिला में सड़क पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह लघु सचिवालय स्थित कांफ्रैंस हॉल में सड़क सुरक्षा व सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि रोड शेफ्टी तभी होगी, जब हम एक योजना व सही ढंग से सड़कों का निर्माण करेंगे। तकनीकी विंग सड़क निर्माण आदि कार्यों को तय मापदंडों के अनुसार पूरा करें। चौराहों व मोड़ों पर सांकेतिक चिन्ह तथा पोलों पर रिफ्लैक्टर टेप लगाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अंबाला-ढांड रोड बाईपास पर सड़क के साथ-साथ बढ़ी हुई झांडियों को कटवाया जाना सुनिश्चित करें। नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग तथा मार्किटिंग बोर्ड अपने-अपने अधीनस्थ मार्गों को दुरूस्त करवाएं। सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए रोड शेफ्टी की महत्ता को समझे। उन्होंने कहा कि सैक्टर 20 में सड़क के बीच लगे खंभों पर रिफ्लैक्टर लगाने की व्यवस्था की जाए। एमआईटीसी रोड पर बने स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टïी लगवाई जाए। करनाल रोड पर फुटपाथ के नालों को ढका जाए। जिला के विभिन्न स्थानों पर सड़क के डिवाईडरों के बीच बने अवैध कटों को तुरंत बंद किया जाए। कबूतर चौक के पास खराब हो चुके डिवाईडर को दुरूस्त किया जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। शहर में घुम रहे आवारा पशु से संबंधित विषय पर नगर परिषद के ईओ ने बताया कि ट्रायल बेस पर आवारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में छोडऩे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों को जागरूक किया जाए कि आवारा पशुओं को शहरों की तरफ नही छोड़े। इस तरह का कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पिछली बैठक के एजैंडे में शामिल सभी बिंदूओं की रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर जमा करवाना सुनिश्चित करें तथा नए एजैंडे में शामिल सभी कार्यों की रिपोर्ट भी आगामी 15 दिनों में भिजवानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रार्थना सभाओं में रोड एक्सिडेंट में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाए। जिला में चल रही सभी स्कूलों की बसें सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी के तय मापदंडों के अनुसार चलनी चाहिए। समय-समय पर सभी बसों का निरीक्षण किया जाए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, आरएसए भरत नागपाल, नगर परिषद के ईओ अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता राजकुमार, प्रशांत, बनारसी दास, नगर परिषद के एसडीओ राजकुमार शर्मा, रैडक्रॉस सचिव बलवान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India