करनाल 20 मार्च: रंगो के त्यौहार होली के पावन पर्व पर बुधवार को शहर के पंचायत भवन में मीडिया कर्मियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने तमाम जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और मीडिया कर्मियो ंके साथ फुलो व गुलाल से होली खेली। उन्होंने पत्रकारों से अपील कर कहा कि होली हमारी सामाजिक परम्परा में एक बड़ा पर्व है, ठीक इसी तरह चुनाव को भी लोकतंत्र में महापर्व कहा गया है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शन्तिपूर्ण चुनाव करवाना सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने के लिए भारत चुनाव आयोग द्वारा वर्षों पहले चुनाव में आदर्श आचार संहिता को लागू किया था। इसका मकसद यह था कि चुनाव लडऩे वाला प्रत्येक उम्मीदवारों में सम्मानता हो और कोई भी हीन भावना का शिकार ना हो, अर्थात आदर्श आचार संहिता की पालना सबके लिए बराबर है, इसमे कोई छोटा बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पेड न्यूज की शिकायतें मिलती रही हैं, मीडिया इस कलंक को धोएं व तथ्यों तथा दोनो पक्षो पर आधारित रिर्पोटिंग कर जनता को सही-सही जानकारी दें। उन्होंने होली मिलन समारोह में सभी मीडिया कर्मियों को बधाई दी और इसे प्रशासन और मीडिया के बीच एक स्वस्थ परम्परा करार दिया।
जिला पुलिस प्रमुख एसएस भोरिया ने इस अवसर पर कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। देश में आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में मीडिया पर भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील कि मीडिया आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहकर सकरात्मक रिर्पोटिंग करें। चुनाव में काननू व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी सहयोग रखे। उन्होंने होली के पावन पर्व पर उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष केवी पंडित ने प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया और प्रशासन व मीडिया के बीच मधूर सम्बंध बनाए रखने की कामना की तथा कहा कि दोनो के बीच एक सोहार्दपूर्ण समन्वय बना रहे। पत्रकार यूनिन कमल मिड्डा ने भी आए हुए पत्रकारों का स्वागत किया और होली मिलन समारोह में सबको बधाई दी। जिला सूचना जन, सम्पर्क अधिकारी सुनील बसताडा ने सभी मीडिया कर्मियों को होली पर्व की बधाई दी और सभी से अपील की कि लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन करें और अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करें।
इस मौके पर आयुक्त नगर निगम राजीव मेहता, एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, सीटीएम नवीन अहुजा, उपनिगमायुक्त धीरज कुमार सहित जिला के अधिकत्तर मीडिया संगठनों के पत्रकार उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India