Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा 20 व 22 अगस्त को जिला करनाल में

मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा 20 व 22 अगस्त को जिला करनाल में

करनाल 19 अगस्त, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शीवाद यात्रा 20 अगस्त को करनाल जिले में नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव कारसा से प्रवेश करेगी। इस यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों में काफी उत्साह है। जिले में 20 व 22 अगस्त को जन आर्शीवाद यात्रा करीब 100 किमी का सफर तय करेगी और इस यात्रा का जिले के करीब 65 स्थानों पर नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पों से स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री इंद्री, घरौंडा, असंध, नीलोखेड़ी के लिए शामगढ़ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिनकी अध्यक्षता संबंधित विधायक करेंगे।

भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह यात्रा कुरुक्षेत्र से कारसा गांव में पहुंचेगी। यहां ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत यात्रा निगदू गांव में जाएगी। निगदू में दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उसके बाद यह यात्रा पसताना गांव में जाएगी तथा यहां से थानेसर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता फूलों से मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। लोगों में मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर काफी उत्साह है।

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा करनाल जिले के सभी पांच विधानसभाओं में जाएगी। यह यात्रा कुरुक्षेत्र से इंद्री विधानसभा के गांव भादसों में सुबह 8 बजे चलेगी। इसके उपरांत मर्दानखेड़ी, बुढऩपुर होती हुई करीब 9 बजे इंद्री में पहुुंचेगी जहां पर मंत्री कर्णदेव काम्बोज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह यात्रा इंद्री से चलकर करीब 9.30 बजे नौरता, जनेसरों, समोरा तथा रम्बा को होती हुई नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के तरावड़ी कस्बे में सुबह 10 बजे पहुंचेगी। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर शामगढ़ में विधायक भगवानदास कबीरपंथी की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसके बाद झंझाड़ी, ऊचानी व बलड़ी को होते हुए यह यात्रा 10.40 मिनट पर करनाल विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी जहां पर भाजपा नेता अशोक सुखीजा की अध्यक्षता में लिबर्टी चौक पर मुख्यमंत्री का मोटरसाईकिल के काफिले द्वारा अगुवाई से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अग्रसैन चौक, महात्मा गांधी चौक, कल्पना चावला तिराहा, अस्पताल चौक, डा. ज्ञानभूषण के सामने सुविधा स्टोर, सनातन धर्म मंदिर गेट, महाबीरदल मंदिर, नेहरू गेट, सुभाष मार्किट, कमेटी चौक, गुड़मंडी चौक, कर्ण गेट, सचदेवा चौक, कलंदरी चौक, महाराणा प्रताप चौक, मीराघाटी चौक, नमस्ते चौक, अनाज मंडी करनाल में पुष्पों से शहर के नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि करीब 12 बजे यह यात्रा घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के कम्बोपुरा गांव में प्रवेश करेगी उसके बाद पक्के पुल, कुटेल गांव, बसताड़ा हसनपुर चौक, घरौंडा अनाज मंडी गेट तथा घरौंडा के रेलवे स्टेशन परिसर में घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण द्वारा आयोजित सभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। करीब 1 बजकर 10 मिनट पर यह यात्रा शेखपुरा गुढ़ा, बेगमपुर, ददराना होती हुई असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव कुताना में करीब 1.50 मिनट पर पहुंचेगी, उसके बाद मुनक, बल्ला, सालवन, दुपेडी, डेरा फुल्ला सिंह को होती हुई जेएस फार्म पर करीब 3 बजे असंध के विधायक स. बख्शीश सिंह द्वारा आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसके बाद यह यात्रा धनौली को होती हुई सफीदों में प्रवेश करेगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *