करनाल 26 दिसम्बर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सब्जी मंडी में लोगों की शिकायत सुनते हुए अचानक वहां खड़े प्रवासी मजदूरों से बातचीत की और कहा कि आप कहां के रहने वाले हो? उन्होंने कहा कि हम बिहार के रहने वाले हैं, मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपका मकान है? प्रवासी मजदूरों ने कहा कि नहीं साहब, हम तो किराए पर रहते हैं और मंडी में दिहाड़ी करते हैं। दिहाड़ीदार व्यक्ति मकान कैसे बनाएगा। मुख्यमंत्री ने मजदूरों की बात को सुनकर दरियादिली दिखाते हुए कहा कि यदि हरियाणा सरकार आपको मकान बनाकर दे तो आप उसकी किस्त समय पर अदा करोगे, मुख्यमंत्री की बात सुनकर मजदूरों के चेहरे पर खुशी का माहौल था, उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा साहब ऐसा हो जाए तो क्यों नहीं देेंगे किस्त, साहब हम में से कुछ ऐसे भी हैं जो कईं वर्षों से यहां रह रहे हैं आज तक किसी ने भी हमारे सामने ऐसी कोई बात नहीं रखी। मुख्यमंत्री की बातों को सुनकर सभी मजदूर इक_े होने शुरू हो गए और मुख्यमंत्री के नाम के नारे लाने लगे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी मजदूरों से कहा कि एक दिन वह भी समय आएगा कि आपके सिर पर हरियाणा सरकार छत देने का काम करेगी जिससे हरियाणा में आपका स्वाभिमान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों से मिलकर उनका दिल जीत लिया।
इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र भी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India