Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री की पहल से बनी हरियाणा फिल्म पॉलिसी

मुख्यमंत्री की पहल से बनी हरियाणा फिल्म पॉलिसी

करनाल 21 दिसम्बर,  प्रदेश के कलाकारों, कलाप्रेमी, बुद्धिजीवियों, साहित्यकार और फिल्म निर्माताओं  की हरियाणा की संस्कृति को लेकर काफी पुरानी मांग हरियाणा की फिल्म पॉलिसी बनाने को, आखिर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा किया। इस फिल्म पॉलिसी से कलाकार हरियाणा की संस्कृति को फिल्मों के माध्यम से पूरे देश में फैला सकेंगे जोकि एक मील का पत्थर साबित होगी। इसे लेकर हर जगह सरकार की इस पहल का स्वागत हो रहा है, इसकी गूंज बॉलीवुड तक पहुंची है। सरकार की सोच है कि हरियाणा फिल्म नीति को और व्यापक बनाने के लिए जल्द ही मुम्बई में भी लाँच किया जाएगा। इस फिल्म पॉलिसी से प्रदेश की लोक-कला, संस्कृति, संगीत और परम्पराओं को बढ़ावा मिलेगा।
  जानकारों का मानना है कि हरियाणा फिल्म पॉलिसी को लेकर अब अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर इस छोटे से प्रदेश की ख्याति में और ईजाफा होगा तथा हरियाणी फिल्मों और यहां के प्रतिभावान युवा कलाकारों का भविष्य समृद्घ बनेगा। इसके साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों में भी हरियाणा की संस्कृति और यहां के स्थानों की झलक जन-जन तक पहुंचेगी। सरकार का पॉलिसी के सही क्रियान्वयन और इसके विकास को लेकर यदि लगातार रूझान बना रहा, तो हरियाणवी कल्चर फिल्मों के माध्यम से आशातीत फले-फुलेगा। हरियाणवी फिल्म पॉलिसी से यहां के युवाओं की ऊर्जा सतत रूप से प्रवाहित होगी और उनकी प्रतिभा का विकास होगा। पॉलिसी से फिल्म मैत्री दृष्टिïकोण का विकास होगा, जिससे देश-विदेश के फिल्म निर्माता आकर्षित होंगे।
 फिल्मों और लेखन से सरोकार रखने वाले रंगकर्मी साहित्यकार व लेखक राजीव रंजन का कहना है कि फिल्म पॉलिसी से खेल के मंच की तरह नए नायकों का उदय होगा और सिनेमा के परदे पर हरियाणा का नाम होगा। रंजन ने कहा कि आज भी हरियाणा की ऑडियंस वर्षों पहले बनी चंद्रावल व लाडो बसंती में यहां के कलाकारों की कालजयी भूमिका को भूले नहीं हैं, बेशक कॉमर्शियल फिल्में थी। लेकिन मनोरंजन प्रधान साबित हुई। अब फिल्म पॉलिसी से प्रोत्साहन पाकर हरियाणा की संस्कृति नए रूप में आएगी। सामाजिक विषमताओं, लैंगिक भेद, युवाओं में नशाखोरी और उत्तेजना प्रवति को रोकने के लिए फिल्मे बनेंगी, ऐसी उम्मीद है। ऐसी फिल्मो से विश्व मंच पर हरियाणवी भाषा का ग्लोबलाईजेशन होगा।
 हरियाणा फिल्मों के जाने-माने कलाकार और के.यू.के. में युवा एवं कल्याण विभाग के निदेशक रहे सेवानिवृत्त अनूप लाठर का इस बारे कहना है कि देर से ही सही लेकिन किसी ने इस ओर अपनी इच्छा बनाकर उसको मूर्त रूप दिया। लाठर का ईशारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ है। उन्होंने पॉलिसी को लेकर मुबारक और खुशनसीबी करार देते हुए कहा कि अब देखना यह है कि कितनी ईमानदारी से इसे आगे तक ले जाया जाएगा। मूलत: उन्होंने इसे सरकार का एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि इससे उभरते हुए कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। हरियाणवी संस्कृति को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ-साथ प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढेंगे।
 जाने-माने रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता संजीव लखनपाल ने कहा कि हरियाणा फिल्म पॉलिसी से स्थानीय कलाकारों को स्पोट मिलेगा। हरियाणवी कल्चर सुरक्षित और संरक्षित होगा और प्रदेश आगे बढ़ेगा। लखनपाल ने उम्मीद जाहिर की कहा कि प्रदेश में कला के विकास को लेकर जो लोग वर्षों से संघर्षशील हैं, उनको अवश्य प्रोत्साहन मिलना चाहिए। पॉलिसी का भविष्य कैसा रहेगा, यह कहना अभी मुश्किल है, लेकिन यह स्वागत योग्य है। नि:स्देह हरियाणवी कल्चर को अब नई दिशा मिलेगी और नया स्कोप पैदा होगा। पॉलिसी के पैरोकारों से लखनपाल का कहना है कि भविष्य में बनने वाली हरियाणवी फिल्मों को सरकार की ओर से उचित प्रोत्साहन मिलना चाहिए। थिएटर हो या मल्टीप्लैक्स, हरियाणवी फिल्मो के शो उनमें जरूर हों। इस तरह का खास प्रावधान पॉलिसी में जरूर जोडऩा चाहिए।
 शहर के डी.ए.वी. स्नातकोत्तर के प्राचार्य आर.पी. सैनी का पॉलिसी के बारे कहना है कि हरियाणवी संस्कृति का कोई साहनी नहीं है। सांग इस प्रदेश की एक प्राचीन विधा रही है, जो जन मानस के दिलो-दिमाग पर जादूई असर रखते थे। हालांकि आज लखमीचंद, मांगेराम, चंद्रभादी जैसे बड़े-बड़े सांगी हमारे बीच में नही हैं, लेकिन कम पड़े-लिखे होने के बावजूद भी उनकी लेखनी और से जो कुछ निकला उसकी तुलना कई साहित्यकारों ने शेक्सपीयर से की है। यदि पॉलिसी वर्षों पहले बन जाती तो, हमारी युवा पीढ़ी को हरियाणवी कलाकारों द्वारा रचित कथाओं और राग-रागनियों के महत्व और गहराईयों को समझने का अवसर मिलता। फिर भी प्राचार्य ने सरकार के इस कदम को अति सराहनीय बताया और कहा कि इससे हमारे कलाकार तो प्रोत्साहित होंगे ही, यहां दूसरी भाषाओं की फिल्मे भी बन सकेंगी, जिससे संस्कृति का आदान-प्रादान होगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *