Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री ने बसताड़ा में राजकीय महिला कॉलेज बनाने की दी स्वीकृति: विधायक हरविन्द्र कल्याण

मुख्यमंत्री ने बसताड़ा में राजकीय महिला कॉलेज बनाने की दी स्वीकृति: विधायक हरविन्द्र कल्याण

करनाल 26 दिसम्बर, घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बसताड़ा गांव में राजकीय कन्या महाविद्यालय बनाने व मिरगान गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की घोषणा की थी जोकि इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। इन घोषणाओं पर काम आरंभ हो गया है, गांव बसताड़ा की पंचायत ने कॉलेज बनाने के लिए 75 कनाल 14 मरले भूमि व मिरगान गांव की पंचायत ने 12 कनाल भूमि संबंधित विभाग को 1 रुपये प्रतिवर्ष प्रति एकड़ की दर से 33 वर्ष के लिए दी है, शीघ्र ही इन विकास कार्यों पर निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
विधायक ने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री से मांग की गई थी कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए कॉलेज नहीं है, जिसके चलते उन्हें करनाल और पानीपत के कॉलेजों में जाना पड़ता है। इस दिक्कत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने हाईवे पर बसताड़ा गांव की पंचायती जमीन 75 कनाल 14 मरले भूमि पर कॉलेज बनाने की स्वीकृति दे दी है और पंचायत ने भी दो-तिहाई बहुमत से पास कर दिया है। यह जमीन पंचायत द्वारा शिक्षा विभाग को 1 रुपये प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 33 वर्ष के लिए पट्टे पर दी है। दूसरी ओर मिरगान गांव की पंचायत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने के लिए 12 कनाल भूमि 1 रुपये प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 33 वर्ष के लिए पट्टे पर दी है। पंचायत द्वारा सरकार की हिदायतों के अनुसार यह जमीन पट्टे पर दी है इसमें ग्रामवासियों व पंचायत का बहुमत भी दिया गया है। इस भूमि पर किसी प्रकार का कोई कोर्ट केस नहीं है और न ही भूमि पर कोई पेड़ है।
उन्होंने बताया कि कॉलेज के बनने से आस-पास की छात्राओं को काफी सुविधा होगी, यह कॉलेज नेशनल हाईवे टोल टैक्स के नजदीक जमीन पर बनाया जाएगा, किसी को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी और इस कॉलेज के बनने से शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा दूसरी ओर मिरगान गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बनने से स्थानीय लोगों स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में आसानी होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *