Breaking News
Home / Social / मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को गति देने के लिए ली सैल्फी, स्वच्छता अभियान से जुडऩे का किया आह्वान, आयोजकों की बेहतर कार्य के लिए की सराहना

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को गति देने के लिए ली सैल्फी, स्वच्छता अभियान से जुडऩे का किया आह्वान, आयोजकों की बेहतर कार्य के लिए की सराहना

करनाल 6 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए स्टेट टास्क फोर्स के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी ने एक अनूठा अभियान चलाया है। इस अभियान को मैं भी स्वच्छता दूत नाम दिया गया है। वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस अभियान के तहत करनाल हवाई पट्टी पर सैल्फी लेकर इस अभियान को गति दी है। उन्होंने आयोजक और उसकी टीम को इस अभियान को चालू करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है, स्वच्छता हमारी जरूरत है, ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान के साथ जोड़ा जाए, तो इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। स्वच्छता से जहां आस-पास साफ-सुथरा होता है, वहीं मनुष्य का स्वास्थ्य भी बेहतर बनता है।

इस अवसर पर तेजिन्द्र सिंह तेजी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के गठन के बाद स्टेट टास्क फोर्स का गठन किया है। इसका उद्देश्य प्रदेश में स्वच्छता को बढ़ावा मिले, हर नागरिक इस अभियान से जुड़े, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर स्वच्छता अभियान को तकनीकी तरीके से लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है, जिसको सैल्फी विद स्वच्छता दूत नाम दिया गय है।

इस अभियान के तहत पहले चरण मेें क्षेत्रीय व प्रदेश स्तर के सेलिबिटी को शामिल किया जाएगा और यह अभियान 2 अक्तूबर 2019 तक महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती तक चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि कल ही उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण के भाजपा के विधायक यतीश्वरा नंद जी महाराज की सैल्फी मैं भी स्वच्छता दूत के रूप में ली और उन्होंने भी इस अभियान को ओर आगे बढ़ाने का सहयोग देने की बात भी कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, अधिवक्ता नीलम कश्यप, समाजसेवी बृज गुप्ता, डॉ. अशोक, कृष्णा आरोग्य धाम की निदेशक डॉ. रंजना सिंह, रघुमल भट्ट तथा राज सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *