करनाल 11 सितम्बर, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 12 सितम्बर को अम्बेडकर चौंक स्थित डा. मंगलसैन ऑडिटोरियम से करीब 585 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से 48 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इन विकास कार्यों में 10 परियोजनाओं का उद्घाटन व 37 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा शुगरमिल परिसर में भूमि पूजन करके विस्तारीकरण के कार्य का शुभारंभ करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 102 करोड़ 75 लाख रुपये के 10 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिनमें 1 करोड़ 96 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मूनक के कार्यालय, 10 करोड़ रुपये की लागत से बने करनाल में जिला ऑडिटोरियम, 7 करोड़ 96 लाख 48 हजार रुपये की लागत से कर्ण स्टेडियम के सिंथैटिक ट्रैक का कार्य, 93 लाख 74 हजार रुपये की लागत से दनियालपुर गांव की सडक़ का मजबूतीकरण, सुधारीकरण और इंटरलॉकिंग का कार्य, 5 करोड़ 26 लाख 13 हजार रुपये की लागत से अग्रसैन चौंक से बलड़ी बाईपास को 6 लेन का कार्य, 1 करोड़ 27 लाख 12 हजार रुपये की लागत से मुस्सेपुर से इंद्री रोड-गढ़ीबीरबल रोड नजदीक तुसंग ब्रिज की नई सडक़ के निमार्ण कार्य, 1 करोड़ 9 लाख 21 हजार रुपये की लागत से महमदपुर-जड़ौली रोड से कुंजपुरा-मुगलमाजरा रोड, 46 करोड़ 99 लाख 82 हजार रुपये की लागत से करनाल नगरनिगम के तहत 27 नई वैध कॉलोनियों तथा 9 गांवों में जल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करने कार्य, 35 लाख 60 हजार रुपये की लागत से करनाल नगरनिगम के तहत जुंडला गेट की शिवपुरी में शिव वाहन शैड, ड्राईवर रूम व पूजा स्थल के कार्य, 26 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से पंडित दीनदयाल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय कुटेल में नर्सिंग एवं फिजियोथैरेपी के ब्लॉक का उद्घाटन शामिल है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री 219 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 37 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में 40 लाख 36 हजार रुपये की लागत से गोंदर का खेल स्टेडियम, 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से गोंदर गांव के तालाब को फाईव पौंड सिस्टम में विकसित करना, 1 करोड़ 9 लाख 54 हजार रुपये की लागत से जलमाना गांव में जगदुमनी ऋषि आश्रम में सामुदायिक केन्द्र का निर्माण, 1 करोड़ 81 लाख 42 हजार रुपये की लागत से पाढा गांव में घाट पर नहाने के लिए सीढिय़ां और बरामदा, 1 करोड़ 3 लाख 74 हजार रुपये की लागत से रिसालवा गांव में महिला एवं पुरूष घाट, सामुदायिक केन्द्र व पुजारी का कमरे का निर्माण, 1 करोड़ 5 लाख 83 हजार रुपये की लागत से सालवन गांव में तीर्थ की चारदीवारी, महंत का कमरा और मेन गेट का निर्माण, 99 लाख 12 हजार रुपये की लागत से गोंदर गांव में स्नान घाट, पानी की निकासी के लिए पाईपलाईन, बेंच व महिला घाट का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 59 लाख 58 हजार रुपये की लागत से निसिंग से सिंगड़ा गांव की सडक़ा का सुदृढ़ीकरण का कार्य का शिलान्यास करेंगे।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल 83 लाख 7 हजार रुपये की लागत से इंद्री के शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी रोड से करनाल रोड तक दोनों साईड पर फुटपाथ का कार्य, 3 करोड़ 50 लाख 21 हजार रुपये की लागत से करनाल-कैथल रोड से कुचपुरा रोड के सुधारीकरण, विस्तारीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, 6 करोड़ 80 लाख 10 हजार रुपये की लागत से करनाल-मेरठ रोड से घरौंडा वाया अमृतपुर कलां-कैरवाली-कालरम-ज्ञानपुरा तक की सडक़ पर इंटरलॉकिंग का कार्य, 1 करोड़ 21 लाख 60 हजार रुपये की लागत से राजपुर से यमुना बांध तक नई सडक़ का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से न्यू घीड़-गढ़ीबीरबल रोड तक इंटरलॉकिंग का कार्य, 15 करोड़ 87 लाख 15 हजार रुपये की लागत से नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के तरावड़ी में 50 बैड अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से समानाबाहू गांव में सब हैल्थ सैंटर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से पधाना गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 46 लाख 97 हजार रुपये की लागत से पाढा गांव में सब हैल्थ सैंटर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 49 लाख 79 हजार रुपये की लागत से बिलौना से मूंड की सडक़ का निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री 73 लाख 96 हजार रुपये की लागत से अटल पार्क सैक्टर 8 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का कार्य, 96 लाख 25 हजार रुपये की लागत से हाऊसिंग बोर्ड सैक्टर 4 की सडक़ों की मरम्मत व इंटरलॉकिंग का कार्य, 10 करोड़ 18 लाख 23 हजार रुपये की लागत से घरौंडा कस्बा में 21 नई वैध कॉलोनियों में जल आपूर्ति व सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य, 2 करोड़ 69 लाख 22 हजार रुपये की लागत से नीलोखेड़ी कस्बा में नई वैध कॉलोनियों में जल आपूर्ति व सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य, 14 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव निगदू में जल आपूर्ति व सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करने का कार्य, 4 करोड़ रुपये की लागत से गोंदर में 33 केवी का सब स्टेशन, 1 करोड़ 48 लाख 75 हजार रुपये की लागत से तरावड़ी मैनर में दयानगर के नजदीक ब्रिज का पुनर्निर्माण कार्य, 34 लाख 16 हजार रुपये की लागत से नीलोखेड़ी में छतरी चौंक पर वीआर ब्रिज की विस्तारीकरण व पुनर्निर्माण का कार्य, 35 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से नर्दक माईनर पर वीआर ब्रिज का निर्माण कार्य, 13 करोड़ 68 लाख 38 हजार रुपये की लागत से करनाल शहर के गंदे पानी के लिए ड्रेन का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 62 लाख 12 हजार रुपये की लागत से हांसी रोड से गोदाम, श्रीराम कॉलोनी रोड, शिव कॉलोनी से इंदिर कॉलोनी तक सडक़ का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा 85 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से करनाल-मेरठ रोड के छ: लाईनिंग करने के कार्य का विस्तारीकरण, 4 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से ठरी गांव में सब स्टेशन, 4 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बीबीपुर जाटान के 33 केवी सब स्टेशन, 4 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से मुगल माजरा में 33 केवी सब स्टेशन, असंध में कॉलेज रोड पर 4 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन, 4 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से गांव खानपुर में 33 केवी सब स्टेशन, 4 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से जुंडला में 33 केवी सब स्टेशन, पंडिल दीनदयाल आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय कुटेल में 4 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से 33 केवी के सब स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा तथा 263 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से सहकारी चीनी मिल करनाल की 2500 टीसीडी की क्षमता को 3500 टीसीडी तक बढ़ाने के कार्य का भूमि पूजन शामिल है।
Post Now India Post Now India