Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री मनोहर लाल करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 4 जुलाई: उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 5 जुलाई को कैथल दौरे के दौरान 34 करोड़ 38 लाख 79 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ-साथ नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ अतिविशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल गांव खरकां, भूसला तथा पिलनी में बने 33 केवी सब स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इन सभी सब स्टेशनों को बनाने के लिए 3-3 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लगभग 2 करोड़ 95 लाख 21 हजार रुपए से पापसर सब माईनर, 92 लाख 96 हजार रुपए से कैलरम माईनर, 1 करोड़ 69 लाख 10 हजार रुपए से मुन्नारेहड़ी माईनर तथा 40 लाख 28 हजार रुपए से जीर्णोद्धार की गई सजूमा माईनर, लघु सचिवालय परिसर में 1 करोड़ 82 लाख 65 हजार रुपए से ईवीएम मशीन स्टोर रूम तथा 2 करोड़ 46 लाख रुपए से थेहबनेड़ा से पीडल लिंक रोड वाया थेहनेवल का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला में होने वाले अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे, जिनमें 2 करोड़ 33 लाख 20 हजार रुपए से उरलाना माईनर का जीर्णोद्धार,2 करोड़ 4 लाख 53 हजार रुपए गांव खंबेड़ा के पास ड्रेन पर बनने वाले पुल, 5 करोड़ 31 लाख 26 हजार रुपए गुहला के सरकारी अस्पताल में बनने वाले आवासीय भवन तथा मोर्चरी भवन, 2 करोड़ 79 लाख 63 हजार रुपए से रसमंगल तीर्थ (जाखौली)पर बनने वाले सामान्य घाट व शौचालय की व्यवस्था तथा 2 करोड़ 63 लाख 97 हजार रुपए कुकृत्यनाशन तीर्थ (काकौत) का सौंदर्यकरण व जीर्णोद्धार शामिल है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *