कुरुक्षेत्र 21 दिसम्बर उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के करीब 115 अंतोदय सरल केन्द्रों की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री की इस पहल से प्रदेश के लोगों को एक ही छत के नीचे जरुरी दस्तावेज बनाने के लिए सहयोग मिलेगा।
उपायुक्त शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में सरल केन्द्र, अंतोदय भवन और अंतोदय सरल केन्द्रों की जानकारी से सम्बन्धित आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरल केन्द्र में सेवाओं के लिए, अंतोदय भवन में योजनाओं के लिए और अंतोदय सरल केन्द्रों में सेवाएं और योजनाएं दोनों मिलेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित केन्द्रों के कम्पयूटर आप्रेटरों और विभागों के आप्रेटरों के बीच में सही तालमेल हो और दोनों को पूरी जानकारी हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आपके कार्यालयों में या सम्बन्धित केन्द्रों में जो भी वरिष्ठï नागरिक आए, उसे सेवाओं की पूरी जानकारी दे। इन केन्द्रों में 425 तरह की योजनाएं उपलब्ध है, जिनका लाभ एक ही छत के नीचे आमजन को मिलेगा। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए केन्द्रों में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है, जहां पर योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी जाएगी तथा किसी को अगर योजना का फार्म नहीं आता तो सम्बन्धित फार्म भरने में मदद भी की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि यह केन्द्र सप्ताह में 5 दिन काम करेंगे तथा इन केन्द्रों में प्रात: 9 बजे से सायं 3 बजे तक स्कीमों से सम्बन्धित टोकन दिए जाएंगे। आम व्यक्ति को केन्द्रों में मिल रही स्कीमों के लिए केवल 10 रुपए एक फाईल के देने होंगे। उन्होंने डीआईओ विनोद सिंगला और सुशासन सहयोगी निकित अग्रवाल को निर्देश दिए कि सम्बन्धित विभागों के आप्रेटरों को केन्द्रों से सम्बन्धित पूरी जानकारी दे ताकि उन्हें कार्य करते समय किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। उन्होंने बताया कि इन केन्द्रों पर अगर कोई दलाल काम करवाने की बात करता है या फिर कर्मचारी ज्यादा पैसे मांगता है तो इसकी सूचना देने के लिए 1800-2000-023 जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतोदय सेवा केन्द्र में अब तक 2439 प्रार्थना पत्र आनलाईन रिसिव हुए है। इसके अलावा 7130 प्रार्थना पत्र आफलाईन रिसिव हुए है। इसके अलावा केन्द्र में 9810 व्यक्ति सूचना के लिए तथा फार्म अप्लाई करने के लिए आए है। उन्होंने बताया कि सरल केन्द्र थानेसर के एसडीएम कार्यालय में बनाया गया है जबकि अंतोदय भवन बीडीपीओ कार्यलय थानेसर में बनाया गया तथा अंतोदय सरल केन्द्र उपमंडल स्तर पर व अटल सेवा केन्द्र ग्रामस्तर पर बनाए गए है।
उन्होंने कहा कि जिले में इन सभी केन्द्रों पर बोर्ड भी लगाए गए है जिन्हें नागरिक पढ़ सकता है और वहां किस विभाग की कोनसी सेवा और योजना मिल सकती है, तमाम जानकारी विस्तार से लिखी हुई है। इस मौके पर कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी सुशासन सहयोगी निकित अग्रवाल ने सभी को दी। इस मौके पर एडीसी अनिश यादव, थानेसर एसडीएम अनिल यादव, पिहोवा एसडीएम निर्मल नागर, शाहबाद एसडीएम सुशील कुमार, सीटीएम संयम गर्ग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India