Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज सिरसा में लोगों से रुबरु होते हुए जन समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज सिरसा में लोगों से रुबरु होते हुए जन समस्याएं सुनीं

चण्डीगढ़, 24 दिसम्बर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज सिरसा में लोगों से रुबरु होते हुए जन समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये ताकि जन समस्याओं का अविलंब निदान किया जा सके।
उन्होंने मंगाला माईनर में किसानों की सुविधा के लिए नहरी पानी छोडऩे के भी निर्देश दिये। उन्होंने जिला की नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के भी दिशा निर्देश दिये ताकि किसानों की भूमि को नहरी पानी उपलब्ध हो सके और वे अधिक कृषि पैदावार पाकर खुशहाल हो सकें।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री जिला सिरसा के गांव जीवन नगर डेरा व गुरूद्वारा में भी गये और वहां पर शीश झुका कर अरदास की। मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं व अन्य लोगों के बीच पाकर अत्यंत खुश नजर आए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने लोगों से रुबरु होकर जन समस्याएं भी सुनी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री मस्तानगढ़ के डेरे में भी गए और वहां भी लोगों से रुबरु हुए और उनकी समस्याएं भी सुनी। इस बीच रास्ते में मुख्यमंत्री ओटू गांव में भी रुके और वहां की जन समस्याएं भी जानी। ओटू के सरपंच अमर सिंह व अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजकीय उच्च विद्यालय का दर्जा बढा कर 10+2 करने, व्यायामशाला बनवाने, नहरी पानी पर आधारित वाटर वक्र्स के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध करवाने आदि मांगे रखी।
मुख्यमंत्री ने इन मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उचित समाधान का आश्वासन दिलाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लहरांवाली ढाणी में भी लोगों से रुबरु होकर जन समस्याएं सुनी। रास्ते में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से भव्य स्वागत भी किया।
इस मौके पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमेन पवन कुमार बैनीवाल, बीजेपी के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री प्रदीप रातुसरिया व विजय वधवा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कंवरजीत सिंह चहल, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के चेयरमैन अमीर चंद मेहता, पूर्व चेयरमैन रेणू शर्मा सहि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *