कैथल, 4 सितंबर: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए और अधिक प्रयास करें। लगातार अल्ट्रासाउंडों पर पैनी नजर रखी जाए। पोक्सो एक्ट की पालना भी सख्ती से की जाए। इसके साथ-साथ सीएम विंडों पर आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि संबंधित को जल्द लाभ मिले।
डॉ. राकेश गुप्ता ने सीएम विंडों, सरल पोर्टल, हरियाणा विजन जीरो, ई-चालानिंग, अंत्योदय सरल प्रोजैक्ट, वुमैन शेफ्टी, सक्षम हरियाणा आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात का सुधार हो रहा है, इसे और अधिक बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं। पीएनडीटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमों में आवश्यक पैरवी करके दोषियों को सजा दिलवाई जाए। सीएम विंडों पर आने वाली सभी शिकायतों का रिव्यू समय-समय पर किया जाए और जो भी लंबित शिकायतें हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाए। किसानों की बीमा संबंधित शिकायतों पर कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बताया जाए। इसके साथ-साथ बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उन्हें सख्त निर्देश दें कि किसानों के बीमा संबंधित मामलों का तुरंत निपटान करें। उन्होंने कहा कि सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर ली जाए और उन पर आवश्यक इंतजाम कर लिए जाएं। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिïगत वन स्टॉप सैंटर का संचालन सुचारू रूप से करें और इन सैंटरों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। राष्टï्रीय हरित प्राधिकरण की रिपोर्ट को समय पर भिजवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कचरा उठान का कार्य समुचित चलता रहे। जिला में चल रहे अंत्योदय व सरल केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं होनी चाहिए, ताकि इन केंद्रों पर आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का शुभारंभ किया जा चुका है, इसके लिए परिवार पहचान पत्र बनाए जाने का कार्य चल रहा है। जिन जगहों पर यह कार्य चल रहा है, उन सभी स्थानों पर कुशल ऑपरेटर लगाए जाएं, जोकि ठीक प्रकार से फार्म भरें और लोगों की मदद भी करें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सक्षम प्लस के तहत होने वाली परीक्षा के दृष्टिïगत सभी तैयारियां पूरी रखें। यह परीक्षाएं पूर्णत: नकल रहित होनी चाहिए। ईमानदारी से सभी सक्षम बनें, यह बात अहम है। पौधागिरि अभियान के तहत चल रहे पौधा रोपण के कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए।
वीडियो कांफ्रैंस में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि जिला में पीएनडीटी व पोस्को एक्ट की पालना दृढ़ता से की जा रही है। सीएम विंडों पर आई सभी शिकायतों की मोनिटरिंग के लिए समीक्षा बैठकों का आयोजन करके संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए निर्देश दिए जाते हैं। डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए नई एजैंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। जिला में होने वाली सक्षम प्लस की परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, यह परीक्षा पूर्णत: नकल रहित करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ फ्लाईंग स्कवायड दस्ते भी बना दिए गए हैं।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डïा, एसडीएम जगदीप सिंह, शशि वसुंधरा, नगराधीश सुरेश राविश, सिविल सर्जन एसके नैन, जीएम रोडवेज रामकुमार, डीआईओ दीपक खुराना, नगर परिषद के ईओ अशोक कुमार, डॉ. नीलम कक्कड़, सुशील कुमार, सीएमजीजीए पुलीन कुमार, रोड शेफ्टी एसोसिएट भरत नागपाल, ऋषि पाल बेदी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India