कुरुक्षेत्र 1 फरवरी एडीसी अनिश यादव ने कहा कि मेगा सक्षम राउंड में कुरुक्षेत्र के शाहबाद, लाडवा, बाबैन, थानेसर व पिहोवा ब्लाक को सक्षम बनाया जाएगा।
वे शुक्रवार को देर सायं लघु सचिवालय एनआईसी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिशा-निर्देश दिए गए। वीसी में कहा गया कि सभी अधिकारियों को 12 फरवरी 2019 को सक्षम के लिए होने वाली मेगा सक्षम राउंड परीक्षा में अधिक से अधिक खंडो को सक्षम बनाने का प्रयास करना है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से फीडबैक रिपोर्ट भी हासिल की है। उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र के 5 ब्लाकों में तीसरी, पांचवी व सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित व हिन्दी के विषय में पूरी तैयारी करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को मेगा सक्षम राउंड की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इतना ही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने लाडवा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डा. बृजमोहन ने खंड पिहोवा, डाईट प्रिंसीपल नमिता कौशिक ने थानेसर, डिप्टी डीईओ बलजीत सिंह ने खंड बाबैन, डिप्टी डीईओ रामदिया ने खंड शाहबाद पर पूरा फोकस रखा और सीएमजीजीए निकित अग्रवाल तमाम गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार मेगा सक्षम राउंड में कुरुक्षेत्र के 5 खंड सक्षम हो जाएंगे। इस मौके पर सीएमजीजीए निकित अग्रवाल, डीडीपीओ कपिल शर्मा आदि उपस्थित थे
Post Now India Post Now India