Breaking News
Home / Uncategorized / मेहनत और ईमानदारी के साथ करना होगा चुनाव डयूटी का निर्वाह: संयम

मेहनत और ईमानदारी के साथ करना होगा चुनाव डयूटी का निर्वाह: संयम

शाहबाद मारकंडा 28 मार्च: एसडीएम संयम गर्ग ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करना होगा ताकि चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाया जा सके। वे वीरवर को शाहबाद उपमंडल कार्यालय में जोनल मैजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों के लिए चुनाव से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय के जिला निर्वाचन कार्यालय में टोल फ्री नम्बर 1950 से सम्बन्धित कक्ष की स्थापना की हुई है। इस नम्बर पर आमजन अपने वोट से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी सहजता से ले सकते है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने आप को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई गई नई प्रणाली के तहत ढालें तथा प्राथमिकता के आधार पर चुनाव से संबधित कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि मतदाताओं का भरोसा बढ़ाने के लिए ईवीएम को अब वोटर वैरिफाएबल पेपर आडिट ट्रेल(वीवीपैट) से जोड़ा गया है। इतना ही नहीं वर्ष 2000 से लेकर अब तक ईवीएम के जरिए लगभग 10 लाख मतदान केन्द्रों पर 113 राज्य विधानसभा के साधारण निर्वाचन व 3 लोकसभा निर्वाचन सफलता पूर्वक करवाए गए है। उन्होंने कहा कि आप सब अधिकारी चुनाव से सम्बन्धित प्रशिक्षण अच्छी तरह लें, क्योंकि चुनाव के दिन इनकी उपयोगिता आपके काम आएगी।

इस मौके पर मास्टर ट्रेनर ने जोनल मैजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की जानकारी देने के साथ-साथ प्रशिक्षण दिया। वीवीपैट एक स्वंतत्र प्रिंटर प्रणाली है, जिसे इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से जोड़ा जाता है और इससे मतदाताओं को अपना मतदान बिल्कुल सही होने की पुष्टïी करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि जब मतदाता बूथ पर अपना वोट डालने जाएगा तो 7 सैकंड इस यंत्र में मतदाता द्वारा जिस उम्मीदवार को वोट डाला है वह स्पष्ट रूप से स्क्रीन पर दिखाई देगा। उन्होंने कंट्रोल यूनिट, सीलिंग, कनैक्टर बाक्स, बेलैट यूनिट, वीवी पैट सहित मशीन से सम्बन्धित सभी जानकारियां विस्तार से बताई। इस मौके पर तहसीलदार टीका राम, नायब तहसीलदार परमिन्द्र सिंह, बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *