हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर अम्बाला मण्डल द्वारा विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिससे न केवल प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है अपितु कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है। ऐसे में विश्व रंगमंच दिवस 27 मार्च के उपलक्ष्य में मैक में चार दिवसीय राष्टीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 26 मार्च से 29 मार्च तक चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन दिल्ली के जय सिंह द्वारा तैयार नाटक सेम टाईम नेक्स्ट यीअर का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डा. रामेंद्र सिंह बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहेंगे। वहीं दूसरे दिन देहरादून के कलाकारों द्वारा अभिनीत तथा अखिलेश नारायण द्वारा निर्देशित नाटक स्ल्यूथ का मंचन किया जाएगा। उत्सव के तीसरे दिन सेानू रोझिंया भिवानी द्वारा किन्नरों के जीवन पर आधारित नाटक जानेमन का मंचन होगा। उत्सव का समापन मणिपुर के कलाकारों द्वारा अभिनीत तथा राष्टीय नाट्य विद्यालय से स्नातक जाॅय मैसनम द्वारा निर्देशित और धर्मबीर भारती द्वारा लिखा नाटक अंधा युग मंचित किया जाएगा। नाटकों का समय भरतमुनि रंगशाला में प्रतिदिन सायं साढ़े 6 बजे रहेगा। यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र कुमार शर्मा ने दी।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India