Breaking News
Home / Events / मैक में तीन दिवसीय होली उत्सव आज से

मैक में तीन दिवसीय होली उत्सव आज से

हरियाणा कला परिषद मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में 16 से 18 मार्च तक मैक की भरतमुनी रंगशाला में तीन दिवसीय होली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है| इस उत्सव में पहले दिन 16 मार्च को रागणी गायन कार्यक्रम रहेगा, जिसमें लोक गायक गुलाब सिन्ह खंड़ेलवाल, प्रेम सिंह देहाती व इन्द्र सिंह लांबा अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे| कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जेल संजय सिंह मुख्यअतिथी रहेंगे| यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेन्द्र शर्मा ने दी| उन्होने बताया कि उत्सव में दूसरे दिन बाबुदान सिंह द्वारा सांग धर्मदेवी नौबहार का मंचन किया जाएगा| उत्सव का समापन बृज की होली से होगा| जिसमें वृंदावन के बांसुरी सांस्कृतिक दल द्वारा होली मनाई जाएगी| इस मौके पर विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डा. रामेंद्र सिंह मुख्यअतिथी होंगे| कार्यक्रम का समय प्रतिदिन सायं 6 बजे रहेगा|

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *