हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक संध्या में रेवाड़ी की लावण्या फाउंडेशन के कलाकारों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आधारित नाटक आज के पटेल का मंचन किया। डा. प्रदीप कुमार द्वारा लिखित व मदन डागर द्वारा निर्देशित इस नाटक में कलाकारों ने सरदार पटेल के विचारों व देश की आजादी में उनके योगदान को दिखाया। नाटक में कलाकारों ने बताया कि आज की तारीख में पटेल के चित्रों को सरकारी दफ्तरों में टांगा जाता है और साल में केवल दो बार 31 अक्टूबर और 15 दिसंबर को उसकी धूल साफ की जाती है। नाटक की कहानी एक रिहर्सल हाॅल में चलती है, जहां रंगकर्मियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित नाटक का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। लेकिन नाटक के कलाकारों में पटेल की भूमिका के लिए बहस शुरु हो जाती है। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को नाटक के मुख्य किरदार सरदार पटेल की भूमिका के लिए उपयुक्त मानता है। तब नाटक निर्देशक सभी को सरदार पटेल के जीवन संघर्ष की जानकारी देते हैं और नाटक को बंद करने की घोषणा कर देते हैं। अपने किए का पछतावा करते हुए सभी कलाकार नाटक करने की बात मानते हुए पूर्वाभ्यास शुरु कर देते हैं। इस प्रकार नाटक ने दिखाया कि सरदार पटेल की भूमिका केवल प्रचलित होने के लिए नहीं की जानी चाहिए अपितु उनके उसूलों को अपनाते हुए अपने जीवन को देशप्रेम के लिए समर्पित कर देना चाहिए। नाटक में सरदार पटेल की भूमिका अमित कुमार, जवाहरलाल नेहरू की भूमिका में सचिन, जिन्ना के रोल में प्रदीप, कृपलानी के रोल में दीपक शर्मा, निज़ाम रविन्द्र कुमार, चाय वाले का रोल धीरज कुमार, मौलाना कलाम की भूमिका मयंक सैनी ने निभाई। जबकि नाटक के डायरेक्टर की भूमिका डॉ अंकुर खेर ने निभाई। नाटक के अंत में वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रशेखर शर्मा ने कलाकारों को सम्मानित किया। नाटक में मंच संचालन विकास शर्मा ने किया। इस मौके पर रंगकर्मी शिवकुमार किरमिच, नरेश सागवाल, सिद्धार्थ, नितिन गुप्ता, अनिरुद्ध, सुमेर शर्मा, रमेश सुखीजा आदि उपस्थित रहे।
मैक की ओर से लायलपुर बस्ती में शमिंद्र शम्मी द्वारा सूफी गीतों तथा भजनों की झड़ी लगाई गई। महापचंायत धर्मशाला तथा मैक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शमिंद्र शम्मी ने दमादम मस्त कलंदर, छाप तिलक सब छीनी रे आदि गीतों के माध्यम से अपनी गायकी का जादू बिखेरा। इस मौके पर चरणजीत गाबा ने शमिंद्र शम्मी को सम्मानित किया।
Post Now India Post Now India