हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक संध्या में आज दिनांक 8 जून को नाटक आरक्तक्षण का मंचन किया जाएगा। कंबाईन थियेटर ग्रुप, चण्डीगढ़ के कलाकारों द्वारा अभिनीत तथा मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से स्नातक मनीष डोगरा के निर्देशन में तैयार नाटक आरक्तक्षण के मंचन का समय सायं 6 बजे रहेगा। यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मराठी लेखक महेश एलंकुचवार के लिखे तथा बसंत देव द्वारा अनुवादित नाटक में महिलाओं की मनोस्थिति को दर्शाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नाटक मंचन के दौरान कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहेंगे।
Check Also
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग
कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …
Post Now India Post Now India