Breaking News
Home / Uncategorized / मॉडल टाऊन करनाल तथा एमडीडी बाल भवन में पौधा रोपण किया गया

मॉडल टाऊन करनाल तथा एमडीडी बाल भवन में पौधा रोपण किया गया

करनाल 22 अगस्त, जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीप जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण करनाल की ओर से एक सप्ताह तक चलने वाले पर्यावरण बचाव अभियान के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाऊन करनाल तथा एमडीडी बाल भवन में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार, पंजाबी के अध्यापक देवेन्द्र मोहन सिंह, ऋषि पाल तथा स्क्ूल के बच्चों ने पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान छात्रों से अनुरोध किया गया की वे इन पौधों की देखभाल करे ताकि दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे प्रदुषण को कम किया जा सकें। वहां उपस्थित छात्रों से अपील की गई की वे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए।
एक अन्य कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवांए प्राधिकरण करनाल ने फूसगढ़ स्थित एमडीडी बाल भवन में भी पौधा रोपण किया इसके साथ-साथ प्राधिकरण की तरफ से वहां रह रहें बच्चों को पड़ाई मे प्रयोग होने वाली सामग्री तथा केले व बिसकिट वितरित किए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *