Breaking News
Home / Social / यदि भीषण गर्मी से बचना है तो अपने आस पास पेड़ लगाए: बक्शी

यदि भीषण गर्मी से बचना है तो अपने आस पास पेड़ लगाए: बक्शी

करनाल। लक्ष्य जनहित सोसाइटी द्वारा इंडियन बैंक के सहयोग से पौधरोपण किया गया। जिसमें फलदार और त्रिवेणी का पौधारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडर दिनेश बक् शी ने की। इंडियन बैंक के मैनेजर सुभाष चावला ने कहा कि लक्ष्य जनहित सोसाइटी समाज मे अच्छा काम कर रही है और हर व्यक्ति को पेड़ जरूर लगाना चाहिए। वहीं सोसाइटी के जिला प्रधान जसपाल तुली ने बताया कि सोसाइटी आगे भी इस तरह पेड़ लगाती रहेगी। सोसाइटी के फाउंडर चेयरमैन दिनेश बक्शी ने पौधे उपलब्ध करवाने के लिए इंडियन बैंक फुसगढ़ पेड़ लगाने व उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने के लिए शिव मंदिर फुसगढ़ के संचालकों के धन्यबाद किया। बक् शी ने कहा कि बढ़ती गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग का कारण पेड़ पौधों का धड़ल्ले से कटना है। इसलिए हम सबको संकल्प लेकर पेड़ पौधे लगाने होंगे। वहीं संस्था के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर रोहताश लाठर, कृष्ण शर्मा, रमेश मालिक, सुदर्शन शर्मा, सुभाष चावला, सेवा सिंह, सूरज राणा, सुनील राणा, दुष्यंत राणा, विनय शर्मा, आरएस सिंगला उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *