22 दिसम्बर को स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में इनेलो द्वारा आयोजित युवा संवाद सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कर्ण चौटाला आ रहे हैं। सम्मेलन की सफलता के लिए इनेलो ने पूरी ताकत झोंक दी है। इनेलो जिला प्रधान संदीप टेका ने आज गांव मिर्जापुर, दयालपुर, सुनहेड़ी, तिगरी, फतुहूपुर, खासपुर, चंद्रभानपुर और अमीन गांव में सभाओं को संबोधित करके युवाओं को इस सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। संदीप टेका ने कहा कि युवाओं में इस सम्मेलन के प्रति काफी उत्साह है और बड़ी संख्या में युवा कर्ण चौटाला को सुनने के लिए पहुंचेंगे। इसी प्रकार पिछले तीन दिन में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के सुपुत्र हिमांशु अरोड़ा हन्नी ने थानेसर हल्के के ज्योतिसर, इंदबड़ी, मुंडाखेड़ा, समसपुर, रावगढ़, किरमच, हरियापुर, रतनडेरा, सिरसला, प्रतापगढ़, मंझाड़ा, खेड़ी मारकंडा, भिवानीखेड़ा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में सभाओं को आयोजित करके युवाओं को इस सम्मेलन में आने का न्यौता दिया। गांव प्रतापगढ़ में शिव, संजीव, सुखविन्द्र, रविन्द्र, अमित ने इनैलो में शामिल होने की घोषणा की। हिमांशु अरोड़ा ने इन सभी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि इन युवाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इसी प्रकार पिहोवा हल्के में इनैलो विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री गगनजोत संधू और युवा इनैलो जिला प्रधान राजू रामगढ़ ने भी दर्जनों गांवों का दौरा करके युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
हिमांशु अरोड़ा ने कहा कि युवाओं में इस सम्मेलन के प्रति भारी उत्साह है। इस जिला स्तरीय युवा संवाद सम्मेलन में पांच हजार से अधिक युवा 22 दिसंबर को 11 बजे पंजाबी धर्मशाला में कर्ण चौटाला को सुनने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग का इनैलो में पूरा विश्वास है क्योंकि इनैलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं के हितों की रक्षा करती है। इनैलो के शासनकाल में युवाओं को रोजगार दिया गया था जबकि भाजपा के राज में युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है। इस अवसर पर हल्का प्रवक्ता सुरेन्द्र सैनी, मोहित सैनी, युवा हल्का प्रधान राकेश सैनी, दीपक फौजी, रणबीर बूरा, चन्द्रभान वाल्मीकि, नवनीत और शुभम सैनी ने भी युवाओं को इस सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
युवा इनेलो के शाहाबाद और लाडवा हलकों के अध्यक्षों की गई नियुक्ति
युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवाड़ ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के साथ विचार-विमर्श करके हरजीत सिंह संभालखी को शाहाबाद हलके तथा सरदार देवेंद्र सिंह बड़तौली को लाडवा हलके का युवा इनेलो अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी प्रकार अनिरुद्ध शर्मा हन्नी को युवा इनेलो थानेसर का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया है।
Post Now India Post Now India