Breaking News
Home / Events / योग स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति, योग को अपनी दिनचर्या का बनाएं हिस्सा: सांसद संजय भाटिया

योग स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति, योग को अपनी दिनचर्या का बनाएं हिस्सा: सांसद संजय भाटिया

करनाल 21 जून: सांसद संजय भाटिया ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की एक पद्धति है। आज की भौतिक भाग-दौड़ को देखते हुए योग का अभ्यास अति आवश्यक है क्योंकि सबसे बड़ा सुख शरीर का स्वस्थ होना है, जिसकी प्राप्ति योग से होती है। यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो आपके पास दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है। इस बात के महत्व को समझते हुए हरियाणा राज्य में सरकार द्वारा कुरूक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना, पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृति चिकित्सा संस्थान की स्थापना, गांव देवरखाना जिला झज्जर में पोस्ट ग्रेजुएट योग एवं प्राकृति चिकित्सा एवं रिसर्च संस्थान की स्थापना भारत सरकार के सहयोग से की जा रही है। इतना ही नहीं योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के 6500 गांवों में व्यायामशालाएं खोले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अब तक 1002 व्यायामशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं।

सांसद संजय भाटिया शुक्रवार को 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय नई अनाज मंडी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कामना की कि योग आपके जीवन का अभिन्न अंग बने तथा स्वस्थ व खुशहाल रहें। उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित योग साधकों के साथ योग क्रियाएं की और संकल्प लिया कि नियमित रूप से योगा अभ्यास करूंगा।

इस मौके पर नगरनिगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, एडीसी अनीश यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, महामंत्री योगेन्द्र राणा, सतीश राणा, शमशेर नैन, जगदेव पाढा, जयपाल शर्मा, रघुमल भटट, प्रवीण लाठर, वीर विक्रम कुमार, मेघा भंडारी, ईलम सिंह, भगवानदास अग्गी, अशोक भंडारी, केहर सिंह चोपड़ा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, महिलाओं एवं पुरूषों तथा शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने योग क्रियाएं की। आयुष विभाग से डा. राजबीर लांग्यान, डा. नितिन रोहिल्ला, डा. धर्मबीर, नरेश कुमार, संजय कुमार, जोगिंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल, सिविल सर्जन डा. रमेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 11 दिसम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने रिकॉर्ड 177 सह-समर्थक देशों के साथ 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जनसाधारण के बीच योग के प्रति जागरूकता का प्रचार-प्रसार करते हेतु आज को पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। दुनियाभर के अनगिनत लोगों ने अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया है। दुनिया के कई हिस्सों में इसका प्रचार-प्रसार हो चुका है और उम्मीद है कि इसका फैलाव और ज्यादा होगा।

उन्होंने कहा कि योग की शुरूआत भारत में पूर्व वैदिक काल से हुई मानी जाती है। योग हजारों साल से भारतीयों की जीवनशैली हिस्सा रहा है। यह भारत की धरोहर है, योग में पूरी मानव जाति को एकजुट करने की शक्ति है, यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का आदर्श मिश्रण है। उन्होंने कहा कि योग एक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है जो हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। इसका अभ्यास आवश्यक है, यह तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वस्थ स्वास्थ्य को बनाए रखता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को फिर से विश्व में योग गुरू का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने सांसद संजय भाटिया का अभिनंदन किया और कहा कि निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। हमें योग से निरंतर जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस देश का व्यक्ति स्वस्थ होगा वही देश आगे बढ़ेगा। योग एक ऐसी विद्या है जो शरीर को स्वस्थ रखती है और मन को भी संतुलित बनाए रखती है।

बॉक्स: 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में ये हुए सम्मानित
सांसद संजय भाटिया ने 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक राव सूर्यदेव, केहर सिंह, सुशीला, अश्विनी मिश्रा, संदीप आर्य, सचिन, अशोक नारंग को प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। दूसरी ओर योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन में अव्वल रहे 10 लडक़े व लड़कियों को भी सम्मानित किया। इनमें बंटी कुमार, रवि कुमार, अनुज, रजत शर्मा, अमित, पायल, वंशिका सरदाना, तमन्ना, जान्हवी व सन्वी के नाम शामिल हैं।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *