Breaking News
Home / Social / रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जीवन समर्पित कर दिया है: डॉक्टर अशोक

रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जीवन समर्पित कर दिया है: डॉक्टर अशोक

कुरुक्षेत्र. पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने को समर्पित प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा आज पीपली से शहर में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली. रैली में समाजसेवी कर्म चंद, राजपाल चौधरी, कमल सैनी, रजनीकांत, साहिल, लल्ली, सुरजीत और सुशील आदि ने भाग लिया. डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है क्योंकि वे स्वयं 124 बार रक्तदान के साथ 56 बार प्लेटलेटस दान कर चुके हैं. रक्तदान तीन माह के अंतराल में ही करना चाहिए और रक्तदान के पश्चात यह सोचकर बहुत अधिक भोजन नहीं लेना चाहिए कि कहीं मैं कमजोर न हो जाऊं. डॉक्टर अशोक ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने, रक्तदान करने और कराने में लगा दिया है और आगे भी वे जब तक स्वस्थ और जीवित रहेंगे इस कड़ी में कार्य करते रहेंगे. उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है और व्यक्ति पहले से अधिक स्वस्थ हो जाता है. उन्होंने बताया कि आज 8 अप्रैल को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी कुरुक्षेत्र में उन द्वारा 221वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमे कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है. वे अब तक 220 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 10423 रक्त इकाई सरकारी ब्लड बैंकों को उपलब्ध करा चुके हैं और सीधे तौर पर भी हज़ारो रक्त इकाई उपलब्ध कराई हैं. इस प्रकार 25000 से अधिक लोगों का जीवन रक्त के माध्यम से बचाने का प्रयास किया हैं. समाजसेवी कर्म चंद ने कहा कि वे पुलिस से सेवानिवृत होकर अब लोगों को अनेक कार्यों के लिए जागरूक कर रहे हैं. कमल सैनी और रजनीकांत सैनी ने कहा कि रक्तदान करने में एक ख़ुशी का अनुभव होता हैं. राजपाल चौधरी ने कहा कि साइकिल की सवारी के माध्यम से जनजागरण एक मिसाल हैं.

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *