कुरुक्षेत्र 2 मार्च गांव अमीन के राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक स्कूल में शनिवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन में प्राचार्य सविता शर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों ने आहुती डाली। गांव के एक पंडित ने पवित्र मंत्रौच्चारण के साथ हवन को सम्पन्न करवाया तथा प्राचार्या व अध्यापकों ने पूर्णाहुति दी।
स्कूल की प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष मार्च के प्रारम्भ में बोर्ड की परीक्षाओं से पहले अमीन के विद्यालय में हवन करवाने की परम्परा वर्षो से चली आ रही है। इससे विद्यार्थियों में परीक्षाओं को लेकर किसी तरह का तनाव नहीं रहता है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढंता है। उन्होंने कहा कि हवन करवाने के पीछे एक कारण यह भी है कि परीक्षाए नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो जाए। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक गांव अमीन में सन 1880 यानि ब्रिटिश काल से ही विद्यालय है। वर्ष 1965 में इस हाई स्कूल और वर्ष 1993 में सीनियर सैंकेडरी का दर्जा दिया गया था। इस स्कूल में हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के अध्यापक बच्चों को अच्छी तालीम देने के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते है, यही कारण है कि गत्त वर्ष इस स्कूल का बोर्ड का परिणाम 93 प्रतिशत से अधिक रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ यह स्कूल स्वच्छता तथा पौधोरोपण में भी उत्कृष्टï स्कूलों में शामिल है। विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा के साथ खेलों में अवसर उपलब्ध करवाए जाते है।
Post Now India Post Now India