Breaking News
Home / Uncategorized / राज्यमंत्री ने विकास कार्यो के लिए की 15 लाख रूपए की घोषणा, अनेक लोग भाजपा में शामिल

राज्यमंत्री ने विकास कार्यो के लिए की 15 लाख रूपए की घोषणा, अनेक लोग भाजपा में शामिल

शाहाबाद मारकंडा, 4 अगस्त: राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव त्यौड़ा में रविदास मंदिर प्रांगण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रत्येक हल्के में समान रूप से कार्य करवा रहे हैं। आज चारों ओर विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा रही है तथा विकास के लिए खजाने के मुंह खोले हुए हैं। गांव में पहुंचने पर गांव वासियों ने उन्हें फूल मालाएं डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर मदन लाल, पंच रामपाल, सुखदेव सिंह, पाला राम, नीतेश कुमार, रणधीर सिंह, रिंकू, हरीचंद, रमेश कुमार, जयसिंह, राजा राम, जयपाल, निर्मल सिंह, रामजीलाल तथा विशाल सहित अनेक लोगों ने भाजपा का दामन थामा। राज्यमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री नेे रविदास धर्मशाला भवन के लिए 10 लाख रूपए तथा अंबेडकर भवन हाल के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर धर्मबीर, सुरेंद्र कश्यप, फकीर चंद सैनी,रणधीर सिंह, हंसराज ढोलामाजरा, मैंबर ब्लॉक समिति दलजीत सिंह, दरबारा सैनी, सरपंच जयभगवान हबाना, चंद्रमणी, सतीश, वाईस चेयरमैन केहर छपरी, बिट्टू हबाना, रामचंद्र डाडलू, सचिन त्यौडी, रामकुमार सूढपुर, हंसराज कश्यप व देसराज कश्यप सहित अनेक लोग मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *