Breaking News
Home / Politics / राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्र के लिए जारी किए दस्तावेजों की सूची

राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्र के लिए जारी किए दस्तावेजों की सूची

करनाल 15 दिसम्बर, नगरनिगम के आम चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।  मतदान आज 16 दिसम्बर को प्रात: 7:30 बजे से लेकर सांय 4:30 बजे तक होगा। चुनाव में मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान केन्द्र पर ले जाकर मतदान कर सकेगें ताकिकोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि सभी मतदाता जिन्हें भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं, वे सभी 16 दिसम्बर को होने वाले नगर निगम के आम चुनावों में अपना वोटर कार्ड दिखाकर मतदान कर सकेंगे। लेकिन चुनाव में मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य करीब 15 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान केन्द्र पर ले जाकर मतदान कर सकेंगे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *