कुरुक्षेत्र 1 जनवरी। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि भविष्य में राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ फैमिली डाटा से ही मिलने की संभावना है, इसलिए सभी परिवारों को अपने परिवार के सभी सदस्यों का डाटा अपलोड करवाना होगा। इसके लिए सभी को प्रशासन का सहयोग करना होगा।
वे मंगलवार को देर सायं लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आदेश दिए कि हरियाणा प्रदेश में सभी परिवारों का डाटा एक पोर्टल में एकत्रित करना है, आंकडों के अनुसार प्रदेश में 54 लाख परिवारों का डाटा पोर्टल में अपलोड होना चाहिए। जब प्रदेश में सभी परिवारें का डाटा एकत्रित होगा तो सभी लोगों को राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ देना आसान हो जाएगा। उन्होंने यह भी आदेश दिए कि सभी जिलों में 31 जनवरी तक एक-एक लाख अतिरिक्त परिवारों का डाटा पोर्टल में अपडेट करना होगा। इसके लिए सभी उपायुक्त व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे और लोगों तक इस बात को पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। इतना ही नहीं गैस एंजेसी, खादय आपूर्ति विभाग, स्कूलों, आगंनबाडी केेन्द्रों के माध्यम से शीघ्र अति शीघ्र फैमिली डाटा एकत्रित करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस डाटा के एकत्रित होने से भ्रष्टï्राचार पर अंकुश लगेगा और लोगों को तमाम सेवाओं का लाभ भी सहजता से मिल पाएगा।
इस दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी कहा कि फैमिली डाटा से सयुंक्त और एकल परिवारों का पता चल पाएगा। इस डाटा से सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधा पात्र व्यक्ति तक पहुंंच पाएगा। इस वीडियोंं कान्फ्रेसिंग में हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने भी कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस वीडियों कान्फेसिंग के बाद उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में 35 हजार परिवारों का डाटा एकत्रित करके अपलोड किया जा चुका है और 31 जनवरी से पहले एक लाख और परिवारों का डाटा एकत्रित करके पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस जिले में 2011 के आधार पर कुल एक लाख 88 परिवार है, इस लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के लिए सभी अधिकारी मेहनत ईमानदारी और सर्तकता के साथ काम करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि गांव और शहरों में सीएचसी, नगरपालिका, नगरपरिषद के माध्यम से परिवारों का डाटा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए डोर टू डोर सर्वे करके लोगों से निर्धारित फार्म भरवाया जाएगा। इस फार्म में परिवार के सभी सदस्यों का नाम,उम्र, आधार नम्बर, मोबाईल नम्बर सहित अन्य ब्यौरा भी भरा जाएगा। इसलिए जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि वह डाटा एकत्रित करने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने यह भी संभावना व्यक्त की है कि इस डाटा से ही भविष्य में सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम सुशील कुमार, नगराधीश सयंम गर्ग, डीडीपीओ कपिल शर्मा, नपईओ बीएन भारती, डीआईओ विनोद सिंगला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India