Breaking News
Home / Uncategorized / राज्य सरकार के पास विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं: लाडवा विधायक डा. पवन सैनी

राज्य सरकार के पास विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं: लाडवा विधायक डा. पवन सैनी

लाडवा 14 जनवरी लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि राज्य सरकार के पास विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों को चाहिए कि वे विकास कार्यो को समय से पूरा करवाएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। विधायक सोमवार को लाडवा के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टïाचार से मुक्त करने का भरपूर प्रयास किया है। बदलते परिवेश में देखा जाए तो सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं, परियोजनाएं स्कीमें और नितियां कार्यरूप में परिणत की है, जिनका लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, डीआरआई, भावान्तर भरपाई योजना सहित अनेक ऐसी योजनाएं है जो यह दर्शाती है कि वर्तमान हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग की हितेषी सांझी सरकार है। हल्के के प्रत्येक गांव में लाइब्रेरी बनाने की शुरूआत हो चुकी है। जल्द ही प्रदेश में लाडवा ऐसा पहला हल्का बन जाएगा जिसके प्रत्येक गांव में लाइब्रेरी होगी। ग्रामीण के बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए व प्रतियोगिताओं के लिए वहां पुस्तकें रखी जाएगी। सरकार ने चार साल में जिस तरह क्षेत्रवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार रहित शासन दिया है, उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि 2019 सरकार 2014 का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी।
इस खुले दरबार में विधायक ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयावधि के अंदर-अंदर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए तथा कहा कि इन कार्या में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना हो। खुले दरबार में कुल 63 शिकायते आई जिनमें से 45 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा शेष शिकायतों से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खुले दरबार में विधायक ने खेती में कार्य करते समय अंग भंग होने पर मार्किट कमेटी लाडवा के सौजन्य से सम्बन्धित व्यक्तियों को चैक भी वितरित किए। इस मौके पर नगर पालिका की चेयरमैन साक्षी खुराना सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *