कुरुक्षेत्र 16 अप्रैल: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन के सयुंक्त तत्वाधान में ब्रह्मसरोवर पर चल रहे राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को नौकायान के साथ-साथ रैड क्रास सोसाएटी के द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर डा. राजेन्द्र सैनी ने प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के समय मानव जीवन को बचाने के लिए प्राथमिकता की जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक चिकित्सा से मानव के मूल्यवान जीवन को बचाया जा सकता है। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर से आए प्रशिक्षणार्थियों को चप्पू तथा इंजन के द्वारा नौका चलाने का अभ्यास करवाया गया। मुख्य प्रशिक्षक जयभगवान ने घर में पड़े मटके, खाली बोतले इत्यादि से किस प्रकार बाढ़ के समय किसी का जीवन बचाया जा सकता है, इन सबकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों के साथ-साथ करीब 175 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे है। प्रात: और सायं काल में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देकर बाढ़ राहत के बचाव के विभिन्न आयामों की जानकारी के साथ-साथ तैराकी के गुर भी सिखाएं जा रहे है।
Post Now India Post Now India