Breaking News
Home / Uncategorized / राष्ट्रपति भवन मॉरिशस में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज एवं जीओ गीता डेलिगेशन को किया सम्मानित

राष्ट्रपति भवन मॉरिशस में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज एवं जीओ गीता डेलिगेशन को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र 16 फरवरी । अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मॉरिशस में भाग लेने गए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के सानिध्य में जीओ गीता संस्था के प्रतिनिधियों का मॉरिशस के राष्ट्रपति परमासिवम पिल्ले ने राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित करके उनके सम्मान में अल्पाहार का आयोजन किया। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका यहां आना अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का ही एक कार्यक्रम है। मॉरिशस सरकार द्वारा पहली बार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्वामी ज्ञानानंद जी तथा जीओ गीता प्रतिनिधियों के आने से महोत्सव की शोभा बढ़ी है। राष्ट्रपति भवन जिसे स्टेट हाउस कहा जाता है के बारे में जानकारी देते हुए पिल्ले ने बताया कि इस स्टेट हाउस का निर्माण लगभग 200 वर्ष पहले फ्रांस के गवर्नर ने भारत के पुड्डुचेरी प्रदेश के आर्किटेक्ट को बुला कर करवाया था। इस प्रकार राष्ट्रपति भवन के निर्माण में भी भारतीयों का विशेष योगदान है। वृक्षारोपण के महत्व पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वृक्षारोपण का जीवन मे बड़ा महत्व है। पर्यावरण शुद्ध रहता है और मानव को शुद्ध ऑक्सिजन मिलती है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वृक्षारोपण को बहुत महत्व दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति भवन के परिसर में भारत की पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने भी 1976 में मॉरिशस दौरे के दौरान वृक्षारोपण किया था। इस अवसर पर पिल्ले द्वारा स्वाामी ज्ञानानंद जी को शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा स्टेट हाउस का सभी प्रतिनिधियों को अवलोकन करवाया।
          स्वामी ज्ञानानंद जी ने पिल्ले को सक्रिय राष्ट्रपति बताते कहा की गत दिसम्बर में जब राष्ट्रपति गीता जयंती में कुरुक्षेत्र आये थे तो उन्होंने जीओ गीता प्रदर्शनी का अवलोकन किया था और करनाल में श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा चलाई जा रही गौशाला भी देखी थी। स्वामी जी ने कहा की मॉरिशस ने गीता महोत्सव आयोजित करके नई पहल की है। इसके दूरगामी परिणाम आएंगे और पूरे विश्व मे गीता का प्रकाश फैलेगा। इस अवसर पर जैन परम्परा से आचार्य लोकेश मुनि, बाबा भूपेंदर सिंह पटियाला वाले, आचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर जी, केवल चावला अम्बाला, सुभाष चंद सारसा, अशोक मेहता नारायणगढ़, यश पल मेहेन्दिरत्ता अम्बाला, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, विजय नरूला कुरुक्षेत्र, मनित कपूर मैनचेस्टर, किशोर अग्रवाल दिल्ली, कान्हा चावला अम्बाला, वासुदेव शरण वृन्दावन एवं राजन सपरा शाहाबाद सहित सेंकडो लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *