कैथल 27 अगस्त: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती समारोह 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस राष्टï्रीय खेल दिवस पर केंद्र सरकार की ओर से फिट इंडिया मुवमेंट को लांच किया जा रहा है। इस मुवमेंट के जरिए प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य को बेहत्तर रखने के लिए मुहिम शुरू की जाएगी, ताकि खेलों के प्रति सभी का रूझान बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से सुबह 10 बजे फिट इंडिया मुवमेंट को लांच करेंगे और इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से होगा। राष्टï्रीय खेल दिवस के अवसर पर कैथल के छोटू राम इंडोर स्टेडियम से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ खंड पूंडरी के रसीना-अहमदपुर स्थित तक्षशिला गुरूकुल में लड़कों व लड़कियों का हॉकी मैच का आयोजन भी किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि फिट इंडिया मुवमेंट कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के साथ-साथ विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राष्टï्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली मैराथन छोटू राम इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर अंबाला रोड होती हुई छोटू राम चौक से ढांड रोड होते हुई सैक्टर 20 के मुख्य मध्य मार्ग से गुजरकर अंबाला रोड होते हुए वापिस स्टेडियम में पहुंचेगी।
बाक्स : प्रधानमंत्री प्रदेश के 10 जिलों में करेंगे हैल्थ वैलनैस सैंटर का उद्घाटन
उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को नई दिल्ली के विज्ञान भवन से वीडियो लिंक के माध्यम से प्रदेश के 10 जिलों कैथल, अंबाला, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत, गुरूग्राम, मेवात, पंचकूला, हिसार तथा जींद में स्थापित हैल्थ वैलनैस सैंटर का शुभारंभ करेंगे। कैथल में यह सैंटर गांव बरसाना में स्थापित किया गया है। इसके साथ-साथ पंचकूला के रेडबिशप में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
Post Now India Post Now India