कैथल, 10 अगस्त: सिविल जज सिनियर डिविजन श्री अमित शर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उपमंडल गुहला के पैनल अधिवक्ताओं का आह्वïान किया कि वे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न अधिनियमों के संदर्भ में दी जा रही जानकारी को गम्भीरता से ग्रहण करें ताकि गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को कम समय में सुुलभ न्याय दिलवाया जा सके।
श्री अमित शर्मा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में स्थानीय न्यायिक परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं की दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ के बाद पैनल अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एमएम धौंचक के निर्देशानुसार प्राधिकरण की सचिव तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर के मार्गदर्शन में किया गया है, जो 11 अगस्त को सम्पन्न होगी। इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर मनबीर राठी व अरविन्द खुरानिया ने विभिन्न कानूनों व उनमें हुए संशोधनों की जानकारी दी। इस दो दिवसीय कार्यशाला में हिन्दू विवाह कानून, ईसाई, फारसी, यहुदी व विशेष विवाह कानून, महिलाओं के खर्चे-भत्ते कानून, अधिवक्ताओं के व्यावसायिक दायित्व, मुस्लिम महिलाओं के सम्पति का अधिकार उपभोक्ता संरक्षण कानून तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण आदि अधिनियमों एवं समय समय पर इन अधिनियमों में किये गये संशोधनों की पूर्ण जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उपमण्डल गुहला के पैनल अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India