उड़ीसा की राजधानी कंटक में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर की सब बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम में चार खिलाड़ी कैथल से भी चुने गए हैं जोकि हरियाणा की टीम में खेलेंगे जानकारी देते हुए जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव सतपाल रेढू ने बताया कि प्रदेश स्तरीय टीम के गठन के लिए गत दिवस फरीदाबाद में ट्रायल आयोजित किया गया था जिसमें कैथल के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था उनमें से चार खिलाड़ियों का चयन हरियाणा की टीम में हो गया है रेडू बताया कि जो चार खिलाड़ी जिला कैथल के हरियाणा की टीम में चुने गए हैं उनके नाम उदय मनदीप साहिल व चंदन है सतपाल ने कहा कि कैथल के खिलाड़ी बास्केटबॉल में कैथल जिला का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं और कई जगह आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में काफी पदक जीत कर आए हैं और इन चार खिलाड़ियों का हरियाणा की टीम में चयन होना बड़े गर्व की बात है उन्होंने बताया यह चारों खिलाड़ी कंटक में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करके कैथल का नाम रोशन करेंगे
Post Now India Post Now India