Breaking News
Home / Uncategorized / रॉकी मित्तल ने शहर में स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा स्थानीय जींद रोड स्थित मॉडल टाउन के सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया

रॉकी मित्तल ने शहर में स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा स्थानीय जींद रोड स्थित मॉडल टाउन के सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया

कैथल, 8 जुलाई: हरियाणा के एक और सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल ने शहर में स्थित विभिन्न कार्यालयों तथा स्थानीय जींद रोड स्थित मॉडल टाउन के सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय के निरीक्षक को शीघ्र राशन कार्ड लोगों को उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने डाईट के प्राचार्य को डाईट परिसर में सफाई व्यवस्था करवाने को कहा।

रॉकी मित्तल ने सर्व प्रथम स्थानीय जींद रोड पर स्थित डाईट के सामने सडक़ के किनारे सीवर से लीक होकर गड्ढे एकत्रित बदबूदार पानी के बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मौके पर फोन पर बात की यथाशीघ्र सीवर लीकेज तथा गड्ढïे को बंद करवाने को कहा। इसके उपरांत उन्होंने डाईट परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डाईट के भवन के पीछे डाईट परिसर में उगी झाडिय़ों व अन्य वनस्पति को प्राचार्य दलीप सिंह को साफ करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि डाईट परिसर में उगी अनावश्यक वनस्पति व झाडिय़ों को साफ करवाया जाए ताकि यह परिसर साफ-सुथरा हो। इस परिसर में अध्यापकों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि वे आधुनिक शिक्षण विधियों से निपुण होकर विद्यार्थियों को बेहत्तर शिक्षा प्रदान कर सकें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच को कार्यालय परिसर के पीछे सफाई करवाने को कहा।

इसके उपरांत परियोजना निदेशक ने नई अनाज मंडी के समीप स्थित गोदाम में जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय की शाखा का जायजा लिया। इस शाखा में राशन कार्ड इत्यादि बनाए जाते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि वे कार्यालय समय के अनुसार कार्यालय में उपस्थित रहें तथा समय पर लोगों को सेवाओं का लाभ दें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए वाटर कूलर का सही संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा राशन कार्ड बनवाने के लिए विभिन्न गांवों से आने वाले लोगों को समय पर राशन कार्ड उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने राशन कार्ड हेतू सरकार द्वारा निर्धारित फीस एवं सरल केंद्रों की कार्यप्रणाली के बारे में भी अधिकारियों से बातचीत की।

रॉकी मित्तल ने इसके बाद मॉडल टाउन में स्थित महाराजा अग्रसैन सामुदायिक केंद्र का जायजा लिया। इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण लगभग 2 एकड़ में किया गया है। इस दो मंजिला भवन का निर्माण सामाजिक कार्यों हेतू प्रयोग करने के लिए किया गया था, परंतु रख-रखाव न होने की वजह से अब यह सामुदायिक केंद्र ऐसे कार्यों के लिए प्रयोग करने की स्थिति में नहीं है। इस केंद्र का बिजली कनैक्शन भी नहीं है तथा सभी खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हैं, जो इस भवन के फर्श पर बिखरे पड़े हैं। इस केंद्र में बनाए गए महिला व पुरुष शौचालय भी गंदगी से अटे पड़े हैं। पानी की सुविधा के लिए भवन की छत पर रखी गई दो टंकियां भी क्षतिग्रस्त हालत में छत पर पड़ी हुई हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा इस भवन में नशा करने के सबूत भी शौचालय के पास बिखरे मिले हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *