Breaking News
Home / Uncategorized / रॉकी मित्तल ने स्थानीय सुभाष नगर में विकलांग अधिकार समिति हरियाणा के कार्यालय का उद्घघाटन किया

रॉकी मित्तल ने स्थानीय सुभाष नगर में विकलांग अधिकार समिति हरियाणा के कार्यालय का उद्घघाटन किया

कैथल, 2 सितंबर: हरियाणा के एक और सुधार कार्यक्रम परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल ने स्थानीय सुभाष नगर में विकलांग अधिकार समिति हरियाणा के कार्यालय का उद्घघाटन किया तथा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचा कर पूरी करवाने की कोशिश करेंगे।

रॉकी मित्तल ने कार्यक्रम में मौजूद दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर स्वयं तथा देश के कल्याण के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने दिव्यांगजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने दिव्यांगता को अपनी तरक्की के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया तथा वे सामान्य जन की तरह कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसा प्रयास करेंगे कि शहर की मुख्य सामाजिक संस्थाओं को एक स्थल पर ही जगह प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गो के कल्याण हेतू कार्य कर रही है तथा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इस अवसर पर समिति के प्रधान नरेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *