Breaking News
Home / Uncategorized / र्नाटक से मंगवाई गई गन्ना कम्बाईन का गन्ना फार्म पर ट्रायल किया जाएगा

र्नाटक से मंगवाई गई गन्ना कम्बाईन का गन्ना फार्म पर ट्रायल किया जाएगा

कैथल, 18 मार्च: सहकारी चीनी मिल द्वारा कर्नाटक से मंगवाई गई गन्ना कम्बाईन का 24 मार्च को गांव घराड़सी में प्रगतिशील किसान वीरेंद्र शर्मा पुत्र श्री केशव चंद शर्मा के गन्ना फार्म पर ट्रायल किया जाएगा। यदि यह ट्रायल सफल रहता है, तो किसानों की गन्ना छिलाई की समस्या का समाधान होगा।

सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक जगदीप सिंह ने बताया कि गन्ना कटाई की समस्या किसानों के लिए बनी रहती है। मजदूर समय पर न मिलने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कम्बाईन से गन्ना कटाई के लिए यह आवश्यक है कि गन्ना की बिजाई 4 फुट लाईन से लाईन की दूरी पर होनी चाहिए, जिसके लिए मिल द्वारा 4 नए ट्रैचर शीघ्र ही खरीदे जाएंगे तथा यह किसानों को शीघ्र ही निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने किसानों से गन्ने की अधिक पैदावार देने वाली किस्मों सीओएच-160 व सीओ-118 की अधिक से अधिक बिजाई करने की अपील की है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *