Breaking News
Home / Politics / लोकतंत्र में एक एक वोट कीमती

लोकतंत्र में एक एक वोट कीमती

करनाल 16 दिसम्बर| लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता को अपने कीमती वोट का प्रयोग करना चाहिए ये विचार नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा विधान सभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल  नगर निगम के चुनाव में अपने परिवार सहित वोट डालने के बाद कहे। उन्होनें कहा कि मतदान वाले दिन को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और हर मतदाता को वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती मत के प्रयोग से अपनी राय जाहिर करने में हैं और हर व्यक्ति की समाजजिलास्तरप्रदेश व देश की उन्नति और विकास में  भागीदारी भी वोट के प्रयोग से सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि पहले शक्तिबलबाहुबल और खून-खराबे से सत्ता में परिवर्तन होता था परन्तु अब जनता के मत से सत्ता परिवर्तन होता है और हर बड़े नेता को अपनी लोकप्रियता व गलती का अहसासचुनाव में अपने मत के प्रयोग से लोग कराते हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में बूथ लैवल आफिसर बीएलओ की भूमिका की भी सराहना की।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *