कुरुक्षेत्र 11 अप्रैल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को एक बड़े उत्सव की तरह मनाने के लिए जिला कुरुक्षेत्र के प्रत्येक मतदाता को तैयार रहना चाहिए। इस बड़े उत्सव को मनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को 12 मई 2019 को अपने-अपने बूथों पर जाकर वोट डालने का काम करे। अहम पहलु यह है कि इन चुनावों में नए मतदाताओं को अपने वोट का प्रयोग करके देश को मजबुत करने के कर्तव्य को निभाना होगा। यहां इस बात का उल्लेख करना जरुरी है कि भारत चुनाव आयोग द्वारा जारी किए टोल फ्री नम्बर 1950 को 1 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल 2019 तक 2927 और अब तक कुल 5732 लोगों ने डायल करके अपने वोट और बूथों के बारे में जानकारी हासिल की है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया वीरवार को लघु सचिवालय चुनाव कार्यालय और टोल फ्री नम्बर कक्ष का औचक निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सबसे पहले लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थापित किए गए टोल फ्री नम्बर के कक्ष का अवलोकन कर कर्मचारियों से अब तक के डाटा और अन्य तथ्यों से सम्बन्धित फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और इसके उपरांत चतुर्थ तल पर चुनाव कार्यालय में चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार से फार्म नम्बर 6 की अपडेटिंग से सम्बन्धित रिपोर्ट हासिल की और कहा कि 12 अप्रैल 2019 को सायं 3 बजे तक वोट के लिए आवेदन करने वाले लोगों के फार्म भी तेजी के साथ अपडेट किए जाएं। इस मामले में लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र जिले में मतदाताओं की सुविधा को जहन में रखते हुए लघु सचिवालय के जिला निर्वाचन कार्यालय में एक विशेष कक्ष की स्थापना की गई है। इस कक्ष में 1950 टोल फ्री नम्बर पर आने वाली टेलिफोन कॉलस का ब्यौरा रखा जा रहा है और इस कक्ष में विशेष कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। इस कक्ष से अब तक 5732 से ज्यादा लोगों ने टोल फ्री नम्बर 1950 को डायल करके अपनी वोट से सम्बन्धित जानकारी हासिल की है।
उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपने वोट, बूथ की जानकारी हासिल करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे है, वे सिर्फ टोल फ्री नम्बर 1950 पर ही जानकारी ले रहे है। इस नम्बर से मतदाता को उनकी वोट से सम्बन्धित सभी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसलिए लोगों को इस सुविधा का फायदा उठाना चाहिए और अपने वोट की जानकारी हासिल करनी चाहिए। इस सुविधा से लोगों को वोट से सम्बन्धित जानकारी हासिल करने में काफी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2019 को क्वालीफाईंग तिथि मानकर 12 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक अपने वोट बनवा सकते है, उसके बाद नए वोट लोकसभा चुनावों के बाद बनाए जाएंगे। उन्होंने चुनाव कार्यालय में कर्मचारियों से भी बातचीत की तथा यह भी पूछा की एक दिन में फार्म नम्बर 6 की कितनी एंट्री कर रहे है। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार संदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India