Breaking News
Home / Uncategorized / लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मूड़ में

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मूड़ में

20 मार्च, करनाल: लोकसभा चुनाव-2019की तैयारियों को लेकर करनाल जिला प्रशासन एक्शन मूड मं नजर आ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से जहां एक ओर मतदाता जागरूकता के लिए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है वहीं प्रभावी आचार संहिता के अंर्तगत जिला के सभी खण्ड़ों, नगरपालिकाओं एवं मार्किट कमेटी के अंर्तगत आने वाले क्षेत्र से सभी राजनैतिक पार्टियों के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, वाॅल पेटिंग, झण्डे तथा प्रत्येक वह सामग्री जिसके नियमानुसार प्रयोग करने पर आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना बनती है हटवाई जा रही है।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिश यादव ने बताया कि इस संदर्भ में विधानसभा नीलोखेड़ी (19) के अंर्तगत आने वाले सभी क्षेत्रों के संदर्भ में खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी नीलोखेड़ी, सचिव नगरपालिका नीलोखेड़ी, सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी नीलोखेड़ी से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसके साथ-साथ सभी राजनैतिक पार्टियों से चुनाव प्रचार-प्रसार हेतू पर्यावरण हितैषी चुनाव सामग्री के इस्तेमाल करने के लिए अपील भी की जा रही है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *