14 मार्च, करनाल: लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियां जोरों पर है इस संदर्भ में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने जिला के सभी सरकारी स्कूलों में चुनावी पाठशाला के गठन एवं गतिविधियां आयोजित करने बारे आदेश जारी किए गए है।
चुनाव की स्वीप गतिविधियों के तहत बृहस्पतिवार को जिला के विभिन्न स्कूलों में चुनावी का पाठशाला का आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों से विद्यालय स्तर पर चुनाव सम्बन्धी चित्रकला, मतदान जागरूकता के लिए बैनर तथा अन्य कंई प्रकार की चुनाव सम्बन्धी गतिविधि करवाई गई। इस दौरान खण्ड घरौंडा के फुरलक तथा कोहंड में विद्यार्थियों का चुनाव को लेकर खास उत्साह देखा गया।
प्रत्येक मतदाता जरूर करें मतदान: अनिश यादव
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एडीसी अनिश यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 में प्रत्येक मतदाता को मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चुनाव के प्रचार-प्रसार हेतू स्कूली बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावको को चुनाव की तिथि बारे अवगत करवाया जा रहा है तथा चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने बारे अपील की जा रही है। इसके अलावा एडीसी ने सभी मतदाताओं से यह भी अपील की है कि मतदाता किसी भी प्रलोभन में न आए और अपने विवेक से आगामी 12 मई को होने वाले मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Post Now India Post Now India